फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rapidly changing weather in mathura

सावधान रहें, बीमार कर सकता है मौसम

Mon, 20 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 20 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Rapidly changing weather in mathura
मौसम - फोटो : demo
मौसम के तेवर तेजी के साथ बदल रहे हैं। रविवार को दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बीते आठ दिनों में दिन के तापमान में 8 डिग्री तक की बढ़त दर्ज की गई है। अब लोगों को गरम कपड़े नहीं सुहा रहे हैं। लेकिन सावधान रहें, ये मौसम बीमार कर सकता है।
विज्ञापन


दिन और रात के तापमान का बढ़ता अंतर लोगों को परेशान कर रहा है। रविवार को सुबह से ही धूप की तल्खी लोगों को बेचैन कर रही है। रविवार को भी अपराह्न होते-होते लोगों ने गरम कपड़े उतार दिए। लेकिन मौसम के ये बदले तेवर लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डाल रहे हैं। इस मौसम में जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार कर रही है। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अनूप अंबेश ने बताया कि दिन में तेज धूप और शाम को गुलाबी ठंड के मौसम में सावधानी की जरूरत है। इस मौसम में जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार कर रही है। जिला अस्पताल में सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी के रोगी की संख्या भी बढ़ रही है। रविवार को दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह टहलने वाले भी ध्यान दें
चिकित्सकों का कहना है कि अचानक मौसम बदलने पर कई बार सुबह टहलने वाले गर्म कपड़े कम कर देते हैं। इससे नुकसान हो सकता है। अभी पूरे कपड़े पहनकर ही निकलें। जरा सी लापरवाही भी बीमार बना सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed