फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rape of minor, secret revealed when she was 5 months pregnant

Mathura News: नाबालिग से दुष्कर्म, 5 माह की गर्भवती होने पर खुला राज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Rape of minor, secret revealed when she was 5 months pregnant
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र निवासी 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ 55 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी छात्रा का पड़ोसी है। उसकी शर्मनाक हरकत का भेद छात्रा के पांच माह की गर्भवती होने के बाद खुला। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इधर, छात्रा के परिजनों ने गर्भपात के लिए कोर्ट से अनुमति लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि आगरा-दिल्ली हाईवे से सटे एक इलाके की 16 वर्षीय किशोरी, जोकि 8वीं की छात्रा है। उसके पिता ने हाईवे थाने में आकर तहरीर दी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले 55 वर्षीय राजेश ने उनकी 16 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर बार-बार धमकाकर दुष्कर्म किया। छात्रा की बुधवार को तबीयत खराब हुई। उसके पिता डॉक्टर के पास लेकर गए। वहां जांच हुई तो पता लगा कि छात्रा पांच माह की गर्भवती है।
विज्ञापन

यह जानकर पिता के होश उड़ गए। उसने बेटी से पूछताछ की। इसके बाद राजेश की घिनौनी हरकत का भेद खुला। सीओ के अनुसार पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया। उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी शादीशुदा है। उसके परिवार में पत्नी के साथ ही बच्चे भी हैं। मजदूरी करता है। इधर, पीड़िता के पिता भी मजदूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट से गर्भपात की अनुमति लेगा परिवार
पीड़िता का परिवार गर्भपात कराने के लिए कोर्ट से अनुमति पाने की प्रक्रिया में जुट गया है। नियमानुसार इस मामले में पहले मेडिकल बोर्ड का गठन होगा। यह बोर्ड जांच के बाद कोर्ट को अपनी रिपोर्ट देगा। उसके आधार पर कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed