Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ramps and Stairs Built Over Drains Removed

Mathura News: नालियों पर बनीं रैंप, सीढ़ियां हटाईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ramps and Stairs Built Over Drains Removed
सीएफसी चौराहे से अतिक्रमण हटाते हुए नगर निगम की टीम। 
वृंदावन। शहर में जलभराव और जाम की समस्या से निजात के लिए नगर निगम ने बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सीएफसी चौराहे से लेकर पुलिस चौकी तक नालियों के ऊपर अवैध रूप से बनाए गए पक्के रैंप और सीढ़ियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


नगर निगम की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन प्रशासन ने अभियान को जारी रखते हुए सभी अवैध निर्माण हटवा दिए। अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमणों के कारण नालियों की सफाई बाधित हो रही थी। इससे जलभराव की समस्या पैदा हो जाती थी। अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों द्वारा नालियों की गहराई तक सफाई भी की गई।
विज्ञापन

व्यापारी नेता धनेंद्र अग्रवाल बॉबी ने इस कदम का समर्थन करते हुए कहा कि स्थायी समाधान के लिए नियमित सफाई आवश्यक है। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि वे पक्के निर्माण के बजाय लोहे के फोल्डिंग रैंप का उपयोग करें। वहीं सफाई निरीक्षक सुभाष चंद्र ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि नालियों के ऊपर अतिक्रमण किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed