फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ramp will be built outside the emergency and medicine room

Mathura News: इमरजेंसी और दवा कक्ष के बाहर बनेगी रैंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ramp will be built outside the emergency and medicine room
मथुरा। महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में आने वाले दिव्यांगों को अब परेशानी का सामना करनी करना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन आपातकालीन और दवा वितरण कक्ष के बाहर रैंप निर्माण कार्य कराएगा। रैंप के दोनों ओर स्टील की रैलिंग भी लगाई जाएगी, ताकि जिन दिव्यांगों के साथ कोई तीमारदार नहीं आता है उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन



जिला अस्पताल के आपातकालीन विभाग (इमरजेंसी) को जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई हैं। इस कारण यहां आने वाले दिव्यांगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी तरह दवा वितरण कक्ष को जाने के लिए भी लोगों को सीढ़ियों का प्रयोग करना पड़ता है। अक्सर देखा गया है कि जिन दिव्यांगों के साथ कोई नहीं होता उन्हें दवा एवं आपातकालीन विभाग में जाने के लिए दूसरों की मदद लेनी पड़ती है।
विज्ञापन


इसको ध्यान में रखते हुए सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल ने दोनों स्थानों पर रैंप बनाने के निर्देश दिए हैं। रैंप के दोनों ओर स्टील की रेलिंग भी लगाई जाएगी। सीएमएस ने बताया कि निर्माण कार्य 25 दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं। ताकि अस्पताल आने वाले दिव्यांगों को बिना परेशानी के इलाज मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed