{"_id":"64067b4647b3ae7ac61c219d0678b748","slug":"ramgopal-yaav-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ब्रज को विश्वपटल पर उभारना मुख्यमंत्री का सपना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ब्रज को विश्वपटल पर उभारना मुख्यमंत्री का सपना’
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 20 Feb 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा के डीग रोड स्थित प्रसिद्ध हनुमान बाग आश्रम का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव शनिवार से शुरू हो गया। वार्षिकोत्सव के शुभारंभ पर सपा महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव सहित दर्जनों नामचीन राजनेताओं और अधिकारियों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव शनिवार को सुबह नेताओं और अधिकारियों के काफिले के साथ सीधे हनुमान बाग आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन कर महंत सियाराम दास महाराज से आशीर्वाद किया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
पत्रकारों से वार्ता में प्रो. यादव राजनीतिक प्रश्नों को धार्मिक आयोजन में भाग लेने की कह कर टाल गए। ब्रज के विकास के प्रश्न पर कहा कि मुख्यमंत्री ब्रज और खासकर वृंदावन व गोवर्धन के विकास के लिए सक्रिय हैं। उन्होंने शपथ लेने के बाद सबसे पहले गोवर्धन और वृंदावन के विकास के लिए धनराशि की घोषणा की थी।
विज्ञापन
ब्रज को विश्वपटल पर उभारना उनका सपना है। संत सियाराम दास महाराज ने तीन दिवसीय आयोजन को हनुमानजी की लीला और स्वयं को ब्रजवासियों का सेवक बताया। कार्यक्रम के बाद प्रो. रामगोपाल यादव ने दानघाटी मंदिर पर गिरिराजजी के दर्शन किए। यहां प्रबंधक डालचंद ने उनका पटुका ओढ़ाकर स्वागत किया।
साथ में विधायक हरिओम यादव, विधायक रामेश्वर यादव, नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य अरविंद यादव, एटा जिला पंचायत अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार, एसएसपी डा. राकेश सिंह, विप्रा उपाध्यक्ष सीपी सिंह, एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार, राधाचरन कौशिक, अंशु शर्मा आदि थे।