फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rambarat will be welcomed in 75 feet high palace

Mathura News: 75 फुट ऊंचे महल में होगा रामबरात का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Rambarat will be welcomed in 75 feet high palace
मथुरा। श्री रामलीला सभा द्वारा 15 अक्तूबर को नगर में राम बरात निकाली जाएगी। राम बरात के स्वागत के लिए भरतपुर गेट पर जनकपुरी को भव्य रूप दिया जा रहा है। इसकी आकर्षक छटा भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करेगी।
विज्ञापन



सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल एवं प्रधानमंत्री मूलचंद गर्ग ने बताया कि जनकपुरी की भव्यता इस बार अद्वितीय होगी। करीब 75 फुट ऊंचा पश्चिमी शैली में दुर्गामाता का महल तैयार हो रहा है। महल सहित पूरे परिसर को देशी-विदेशी फूलों व आकर्षक रंग बिरंगी विद्युत प्रकाश से जगमग किया जा रहा है। जनकपुरी के तीनों ओर विशाल द्वार बनाए गए हैं। प्रचारमंत्री पं. शशांक पाठक ने बताया कि जनकपुरी में विभिन्न वस्तुओं, खान-पान, बच्चों के खिलौनों आदि की दुकानें सजाई जाएंगी।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या होगा। सर्वसमाज के लोग राम बरात का स्वागत करेंगे। जनकपुरी की मुख्य संयोजक तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति होगी। शुक्रवार को जनकपुरी के निरीक्षण के दौरान मंच सज्जा मंत्री सुरेंद्र खौना, संजय बिजली, विनोद गर्ग, पं. अमित भारद्वाज, हिमांशु सूतिया, रशीद कुरैशी, तुलसी दास, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed