फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rakshabandhan at mathura jail

यहां आंसुओं में भीग गई हर राखी

Thu, 18 Aug 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 18 Aug 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
rakshabandhan at mathura jail
जिला कारागार - फोटो : अमर उजाला
जिला कारागार पर गुरुवार को अपने भाइयों से मिलने 1710 बहनें पहुंचीं। सुबह से ही लाइन लग गई थी। लंबे इंतजार के बाद भाइयों से मुलाकात हुई तो माहौल भावुक हो गया। राखी बांधने के दौरान अधिकांश भाई और बहन की आंखें नम हो गईं। कुछ की तो रुलाई फूट पड़ी। जेल में बंद 1018 भाइयों की कलाई पर राखी सजाई गई।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर जिला कारागार में भाइयों से मुलाकात के लिए बहनों को छोटे-छोटे बैच में प्रवेश दिया गया। वैसे कारागार में कोई वस्तु ले जाने की मनाही है लेकिन भाइयों के लिए मिठाई, नारियल और तिलक लेकर पहुंची बहनों को गुरुवार को कुछ छूट रही। भीड़ बढ़ने पर कारागार प्रशासन ने एक बैच में जाने वाली बहनों की संख्या में इजाफा किया। सुबह 8:30 से शुरू हुआ क्रम शाम 4:30 बजे तक चला। 
विज्ञापन


722 की कलाई रही सूनी
जिला कारागार में वर्तमान में 1740 बंदी एवं कैदी है। 1018 भाइयों की कलाई पर राखी सजी लेकिन 722 भाइयों की बहनें नहीं आ सकी। 


जिला कारागार में आने वाली बहनों के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। मैनुअल ही मुलाकात पर्चियां तैयार कराई गईं। शाम तक मुलाकात का क्रम चला। किसी बहन को वापस नहीं लौटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पीडी सलोनिया, कारागार अधीक्षक, जिला कारागार, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed