फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rajya Sabha MP wrote letter to BJP President, fight Yogi from Mathura

'योगी मथुरा से लड़ें चुनाव': राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने भाजपा अध्यक्ष नड्डा को लिखा पत्र

Mon, 03 Jan 2022 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Jan 2022 11:07 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी को ब्रज क्षेत्र की जनता से विशेष लगाव है। योगी मथुरा से विधानसभा चुनाव लड़ें।

विज्ञापन
Rajya Sabha MP wrote letter to BJP President, fight Yogi from Mathura
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मथुरा से विधानसभा का चुनाव लड़ाने की मांग की है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर ब्रजक्षेत्र की जनता की भावनाओं का ख्याल रखते हुए योगी आदित्यनाथ को श्रीकृष्ण की नगरी से विधानसभा का चुनाव लड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन


भाजपा के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखने की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने तो सिर्फ मध्यस्थ का काम करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की इच्छा को राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचा दिया है। भाजपा सांसद ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ ने ब्रज सहित प्रदेश के सभी इलाकों का विकास किया है, लेकिन उनके यहां से चुनाव लड़ने पर श्रीकृष्ण की नगरी का और तीव्रगति से विकास होगा।
विज्ञापन


हरनाथ सिंह यादव ने लिखा है कि मुख्यमंत्री ने स्वयं ही अपनी ओर से घोषित किया कि पार्टी जहां से कहेगी, मैं वहीं से चुनाव लडूंगा। वैसे तो प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की इच्छा होगी कि योगी उनकी विधानसभा से चुनाव लड़ें। लेकिन मैं बहुत विनम्र शब्दों में निवेदन करता हूं कि ब्रजक्षेत्र की जनता की विशेष इच्छा है कि योगी भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा से चुनाव लड़ें और यह पत्र मुझे स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने लिखने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों की नाराजगी दूर करने और भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने के लिए योगी आदित्यनाथ को मथुरा से चुनाव लड़ाने की मांग की जा रही है? इस प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि कहीं भी कोई भी किसान मुख्यमंत्री योगी या भाजपा से नाराज नहीं है और पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। कृष्ण नगरी में मुख्यमंत्री के बार-बार आगमन से लोग चुनाव लड़ने की चर्चा करने लगे थे। अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में योगी आदित्यनाथ 19 बार मथुरा का दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed