फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rajesh Paliwal was elected president of the Chhata Bar, and Sunil was elected secretary.

Mathura News: छाता बार के अध्यक्ष बने राजेश पालीवाल, सुनील सचिव निर्वाचित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Rajesh Paliwal was elected president of the Chhata Bar, and Sunil was elected secretary.
छाता तहसील परिसर विजय प्रत्याशियों का स्वागत करते अधिवक्ता। 
छाता। छाता बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ। देर शाम आए चुनाव परिणामों में राजेश पालीवाल ने अध्यक्ष पद पर और सुनील ने सचिव पद पर जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही तहसील परिसर जयकारों से गूंज उठा। अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए हुए सीधे मुकाबले में राजेश पालीवाल को 111 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी भगत सिंह 90 वोट हासिल कर सके। राजेश पालीवाल ने 21 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। सचिव पद पर सुनील ने एकतरफा मुकाबले में अजय सिंह को पटखनी दी। सुनील को 136 वोट मिले, जबकि अजय सिंह को मात्र 66 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद के लिए ओमप्रकाश ठाकुर ने 150 वोट प्राप्त कर अपनी जीत सुनिश्चित की, उन्होंने ओमप्रकाश माहौर (50 वोट) को बड़े अंतर से हराया।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर संजय गोस्वामी व कोषाध्यक्ष पद पर सत्य प्रकाश निर्विरोध चुने गए। चुनाव समिति मुख्य में चुनाव अधिकारी सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय एडवोकेट, मुरारी लाल पचौरी, नंद किशोर पांडेय, सालिग्राम शर्मा, मुलायम सिंह, महीपाल सिंह सिसौदिया और कृष्ण मुरारी गुप्ता शामिल रहे। मतदान और मतगणना में निवर्तमान अध्यक्ष करन कुमार एडवोकेट, उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, सचिव कृष्ण कुमार तिवारी, सह-सचिव संतोष कुमार शर्मा और कोषाध्यक्ष ठा. दिगंबर सिंह मौजूद रहे और व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed