फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rajat Kumar secured a place in the final with a javelin throw of 71.15 meters; he will participate in Odisha

Mathura News: रजत कुमार ने 71.15 मीटर दूर भाला फेंककर फाइनल में जगह पक्की की, ओडिसा में करेंगे शिरकत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Rajat Kumar secured a place in the final with a javelin throw of 71.15 meters; he will participate in Odisha
मथुरा। 40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन ही मथुरा के रजत कुमार ने भाला फेंक प्रतियोगिता भाग लेते हुए क्वालिफाई राउंड पार कर लिया है। रजत कुमार ने 71.15 मीटर दूरी तक भाला फेंककर फाइनल में जगह बना ली है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता ओडिसा के भुवनेश्वर शहर के कलिंगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 से 14 अक्तूबर तक आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मथुरा के सचिव जय सिंह ने बताया कि आज पहले दिन अंडर 18 आयु वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए मथुरा के रजत कुमार ने क्वालिफाई राउंड में जगह बना कर फाइनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 26 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन खिलाड़ियों में से 12 खिलाड़ी फाइनल के लिए चुने गए हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 11 अक्तूबर को शाम 4 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन

आज क्वालिफाई राउंड में रजत कुमार ने पहले ही प्रयास में 71.15 मीटर का थ्रो करके दमदार परफोर्मेंस के साथ फाइनल के लिए अपनी टिकट पक्की कर ली है । विगत दिनों प्रयागराज के मदनमोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित नॉर्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए रजत कुमार 77.99 मीटर की थ्रो करके स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजत कुमार की इस सफलता पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार वाजपेयी, उपाध्यक्ष संजय पाठक, विजय सिंह वर्मा, केआर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीन कुमार अग्रवाल,ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, कबड्डी संघ के सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव, डॉ. पदम सिंह कौन्तेय, केआर डिग्री कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय, आजाद सिंह, हरदेव सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, विष्णु भारद्वाज ,लोकेश कुंतल, सुंदर सिंह ,राहुल कुंतल ,नितिन शर्मा, लोकेश गौतम आदि ने अग्रिम शुभकामनाएं दीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed