फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rajasthan spend 36 crore on prikrama marg

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर 36 करोड़ खर्च करेगा राजस्थान

Sat, 22 Apr 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sat, 22 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
rajasthan spend 36 crore on prikrama marg
रामघाट रोड ताला नगरी की बदहाल सड़क से होकर गुजरते राहगीर। - फोटो : Amar Ujala
गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के विकास के लिए राजस्थान सरकार ने 36 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी कर दी है। इस राशि का उपयोग राजस्थान क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग के विकास पर किया जाएगा।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह जनपद भ्रमण पर आए भाजपा नेता और सांसद राजवीर सिंह से गोवर्धन वासियों ने परिक्रमा मार्ग के विकास में राजस्थान सरकार का सहयोग दिलाने की अपील की थी। अंशु कौशिक, रामकिशन प्रधान, मुकुट बिहारी, राजाबाबू सोनी, देवेश सोनी ने कहा था कि गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का कुछ हिस्सा राजस्थान में है। इस पर सांसद राजवीर सिंह ने अपने पिता और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह से सहयोग की अपील की। राजस्थान सरकार ने राज्यपाल के दिशानिर्देश के तहत 36 करोड़ रुपये की राशि की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


तीन किमी में होगा राशि का उपयोग
राशि का उपयोग राजस्थान के दायरे में परिक्रमा मार्ग क्षेत्र पूछरी के आसपास करीब 3 किलोमीटर के दायरे में होगा। यहां उत्तर प्रदेश की सीमा पर दो प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। साफ्ट कॉरिडोर और इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण होगा। इसके अलावा बस स्टैंड, चार विश्राम स्थल और बाहरी मार्ग का नवीनीकरण भी प्रस्तावित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed