फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rajasthan Chief Minister reaches Giriraj Ji's shrine with his family

Mathura News: गिरिराजजी की शरण में पहुंचे राजस्थान के सीएम, परिवार संग की पूजा

Thu, 01 Jan 2026 10:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Jan 2026 10:46 AM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गिरिराज जी की पूजा कर मनौती मांगी। उन्होंने पूंछरी के लौठा में श्रीनाथ जी के दर्शन किए। 

विज्ञापन
Rajasthan Chief Minister reaches Giriraj Ji's shrine with his family
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने सपत्नी श्रीनाथजी के दर्शन करते हुए

विस्तार

नववर्ष आगमन से एक दिन पूर्व तलहटी पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गिरिराज जी की पूजा कर मनौती मांगी। उन्होंने पूंछरी के लौठा में श्रीनाथ जी के दर्शन किए। गिरिराज जी की परिक्रमा के दौरान उन्होंने जतीपुरा के मुखारविंद मंदिर में पूजा की। उनकी पत्नी गीता शर्मा और पुत्र आशीष शर्मा ने श्रद्धा भाव से दंडवती परिक्रमा कर आस्था का परिचय दिया, जिसे देख अन्य श्रद्धालु भी भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन


बुधवार को मुख्यमंत्री का पूरा परिवार जतीपुरा स्थित मुखारविंद मंदिर पहुंचा, जहां गिरिराज महाराज की विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। सेवायतों ने मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। भानू पाराशर ने मुख्यमंत्री को गिरिराज महाराज का चित्रपट भेंट किया।
विज्ञापन


वहीं गोवर्धन नगर पंचायत चेयरमैन प्रभा शर्मा और उनके पति मनीष लंबरदार ने सीएम परिवार का स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किया। मंदिर रिसीवर कपिल चतुर्वेदी ने मानसी गंगा और मंदिर के पौराणिक महत्व बताकर प्रसादी अंगवस्त्र भेंट किया। साथ में मंदिर सेवाधिकारी देवेंद्र शर्मा गोपाल जी, मंदिर प्रबंधक चंद्र विनोद कौशिक, गजेंद्र सिह, सुनील आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed