फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajadhiraj seated in a gold and silver swing

Mathura News: सोने-चांदी के हिंडोले में विराजे राजाधिराज, दिव्य दर्शन होते ही लगने लगे जयकारे

Tue, 23 Jul 2024 09:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Jul 2024 09:17 AM IST
सार

सावन माह के पहले सोमवार को ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में राजाधिराज ने सोने एवं चांदी के हिंडोला में विराजमान हुए। इस दौरान भारी संख्या में भक्तों की भीड़ ने राजाधिराज के दिव्य दर्शन का लाभ उठाया। 
 

विज्ञापन
Rajadhiraj seated in a gold and silver swing
सोने एवं चांदी के हिंडोला में विराजमान हुआ राजाधिराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में सावन मास के पहले दिन सोमवार को राजाधिराज ने सोने एवं चांदी के हिंडोला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर के प्रवेश द्वार के पास स्थापित हिंडोलों में विभिन्न स्वरूप में आराध्य के दर्शन कर भक्तजन निहाल हुए और जयकारे लगाने लगे।
विज्ञापन

 

श्रीद्वारिकाधीश मंदिर के प्रवेश द्वार के पास सवा मन सोने से बने आकर्षक हिंडोले में राजाधिराज ने भगवान मुरली मनोहर के रूप में विराजमान होकर दर्शन दिए। सोने के हिंडोला के दोनों ओर सवामन चांदी से बने दो हिंडोलों में एक तरफ भगवान राधकृष्ण और दूसरी तरफ लड्डू गोपाल विराजमान हुए। आराध्य की मनोहारी स्वरूप के दर्शनों की एक झलक पाने के लिए भक्तजन आतुर दिखे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तजन पहले आराध्य के दर्शन पाने की चाहत में आगे बढ़ते नजर आए। शाम को आधे घंटे हिंडोला में विराजमान राजाधिराज के स्वरूपों के दर्शन कर श्रद्धालु आनंदित होकर जयकारे लगाने लगे। श्रीद्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि सावन मास के सभी कार्यक्रमों का निर्धारण मंदिर में हो चुका है।

 
विज्ञापन

इन सभी कार्यक्रमों का निर्धारण मंदिर के गोस्वामी डॉक्टर वागीश कुमार महाराज के आदेश पर मंदिर के गोस्वामी वेदांत कुमार महाराज एवं सिद्धांत कुमार महाराज के निर्देशन में होता है। पूरे सावन मास में ठाकुरजी प्रतिदिन हिंडोला में विराजमान होकर दर्शन देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed