फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajadhiraj

Krishna janmashtami 2020: जन्माष्टमी पर नहीं होंगे राजाधिराज के दर्शन

Sun, 09 Aug 2020 09:39 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
Rajadhiraj
द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : अमर उजाला
इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राजाधिराज के भक्तों को अपने आराध्य के दर्शन नहीं होंगे। कोरोना संक्रमण को लेकर मंदिर प्रबंधन ने फैसला लिया है।
विज्ञापन


द्वारिकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार व जिलाधिकारी के आदेशानुसार जनपद में कोरोना वायरस की महामारी और अधिक न फैले इसके लिए सभी मंदिरों में भक्तों का प्रवेश बंद है।

इस संबंध में मंदिर के प्रबंधतंत्र द्वारा मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज व कांकरोली युवराज डॉ. वागीश कुमार महाराज के निर्देशों के तहत निर्णय लिया गया है कि 11 अगस्त को ठाकुरजी के दर्शन प्रात: 10 से 11 बजे तक खुलेंगे, तत्पश्चात 11, 12 व 13 अगस्त को भक्तों को ठाकुरजी के दर्शन नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन


14 अगस्त को नियमित रूप से सुबह 10 से 11 व शाम को 6 से 7 बजे तक दर्शन सभी भक्तों को पूर्व की भांति होंगे। उन्होंने कहा कि भक्तजन घरों पर रहकर अपने आराध्य का जन्मदिन मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed