{"_id":"68618b52ce8cff37370cca97","slug":"rain-shows-mirror-to-administrative-preparations-mathura-news-c-29-1-mtr1013-419138-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बारिश ने प्रशासनिक तैयारियों को दिखाया आईना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बारिश ने प्रशासनिक तैयारियों को दिखाया आईना
विज्ञापन
गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में बारिश के बाद भरा पानी। संवाद
गोवर्धन। परिक्रमा मार्ग में बारिश के कारण जगह जगह जल भराव की स्थिति नजर आई। मुड़िया पूर्णिमा मेला में बारिश प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा सकती है। रविवार को हुई बारिश से आन्यौर परिक्रमा मार्ग, बड़ा बाजार, राधाकुंड में जलभराव हो गया। पार्किंग स्थल भी पानी से लबालब नजर आए।
मुड़िया पूर्णिमा मेला की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेले के दौरान करीब एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु परिक्रमा लगाएंगे। मेला के दौरान प्रशासन को बारिश से बचाव के लिए कसरत करनी होगी और प्लान तैयार रखना होगा। अगर बारिश हुई तो कच्चा परिक्रमा मार्ग दलदल में तब्दील हो सकता है। सड़क मार्ग पर जगह-जगह जलभराव हो जाएगा। प्रशासन ने वाहनों के लिए खेतों में पार्किंग चिन्हित की है, लेकिन मेला के दौरान अगर बारिश हुई तो पार्किंग स्थल तलैया नजर आएंगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग स्थल में जल भराव की आशंका को देखते हुए प्रशासन को बाईपास मार्गों पर पार्किंग व्यवस्था करना होगी। पार्किंग में वाहन न फंसें, इसके इंतजाम भी करने होंगे। परिक्रमा मार्ग में जगह जगह जलभराव के कुछ स्थान निश्चित हैं। पूर्व में ही इन जगहों को चिन्हित कर यदि व्यवस्था कर ली जाए तो जलभराव से मुक्ति मिल सकती है। संवाद
विज्ञापन
-- -
बारिश के कारण अगर अस्थाई पार्किंग स्थल में परेशानी आती है तो उसके लिए पहले से ही प्लान तैयार है। कच्चे मार्ग दुरस्त कराए जा रहे हैं। सड़क मार्ग पर जल भराव होने वाले स्थल चिन्हित किए जा चुके हैं, तत्काल जल निकासी की जाएगी। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
नीलम श्रीवास्तव, एसडीएम गोवर्धन
सहायक मुड़िया मेला प्रभारी
मुड़िया पूर्णिमा मेला के लिए परिक्रमा मार्ग में चला सफाई अभियान
सौंख। ग्राम विकास कल्याण समिति नगला अक्खा के तत्वावधान में मुड़िया पूर्णिमा मेला की तैयारियों के चलते रविवार को सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें समिति के सदस्यों द्वारा सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग में सफाई कार्य किया गया।
संस्था के चेयरमैन सुरेश सिंह ने बताया कि मुड़िया पूर्णिमा मेला में देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सफाई कार्य किया जा रहा है और स्वच्छ गोवर्धन बनाने के लिए समिति संकल्पित है। प्रबंधक प्रहलाद सिंह ने बताया कि समिति द्वारा परिक्रमा मार्ग में समय समय पर पेड़ लगाए गए और उनके रखरखाव की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों ने निभाई। सभी ने मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर कॉर्डिनेटर विपिन सिंह, अशोक कुमार, वीरपाल सिंह, बच्चू सिंह, हाकिम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद