फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rain plays spoiler to preparations for CM arrival

Mathura News: मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों पर बरसात ने फेरा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Rain plays spoiler to preparations for CM arrival
वृंदावन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से एक दिन पहले बृहस्पतिवार आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वृंदावन आगमन की तैयारियों पर बरसात ने पानी फेर दिया। एक घंटे की तेज बरसात से हेलीपैड से गीता शोध संस्थान मार्ग के दोनों ओर हो रहे गड्डों में पानी भर गया। पानी को निकालने और उसे समतल करने के लिए नगर निगम की टीम लगाई गई। उधर हेलीपैड के गेट से सटी जमीन पर मिट्टी धंस गई, जिससे मार्ग में जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए। सीएम के आने से एक दिन पहले पुलिस और खुफिया एजेंसी ने पवन हंस हेलीपैड पर डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन एवं पुलिस की देखरेख में पिछले पांच दिनों से मुख्यमंत्री के वृंदावन आगमन की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। मुख्यमंत्री जिस रूट से होकर गुजरेंगे उन सभी रास्तों की दिनरात सफाई एवं रंगाई जा रही है। उधर मार्ग पर विद्युत प्रकाश से खास सजावट भी की जा रही है। बुधवार दोपहर को आई एक घंटे की बरसात ने तैयारियों पर कई स्थानों पर पानी फेर दिया। पवन हंस हेलीपैड के गेट से सटे कच्चा स्थान बरसात से धंस गया। इससे मार्ग पर पानी हेलीपैड की दीवार की ओर जाने लगा। उधर हेलीपैड से गीता शोध संस्थान में तक मार्ग के दोनों ओर कच्चा होने के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया। बरसात बंद होते ही नगर निगम ने टीम को लगाकर मार्ग के दोनों भरे पानी को निकाला और उसे समतल किया। भक्ति स्तंभ मार्ग की सफाई कार्य युद्धस्तर पर नगर निगम की टीम द्वारा किया गया।
विज्ञापन

उधर सीएम की सुरक्षा की दृष्टि से पवन हंस हेलीपैड को पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने अपने सुरक्षा घेरा में ले लिया है। 24 घंटे बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हेलीपैड पर हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को वृंदावन आएंगे। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम किए गए हैं। उन रूटों पर सामान्य वाहनों के आवाजाही पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed