{"_id":"64f75830fc828cbad503daa6","slug":"railways-has-started-operating-six-pairs-of-mela-special-trains-for-mathura-2023-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Janmashtami 2023: मथुरा के लिए छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू, देखें कहां से मिलेगी कौन सी ट्रेन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janmashtami 2023: मथुरा के लिए छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू, देखें कहां से मिलेगी कौन सी ट्रेन?
Wed, 06 Sep 2023 08:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 06 Sep 2023 08:11 PM IST
सार
Janmashtami 2023: रेलवे ने मथुरा के लिए छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। देखें कौन सी ट्रेन कहां से मिलेगी ?
विज्ञापन
मथुरा जंक्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर मंगलवार से उत्तर मध्य रेलवे ने मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। दोपहर करीब 12 बजे इटावा से आगरा तक चलने वाली मेमो मथुरा जंक्शन पहुंची। इसके अलावा भी मेला अंतर्गत संचालित ट्रेनों की सेवाएं मिलने लगी हैं। हालांकि पूर्वोत्तर रेलवे ने मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन से हाथ झाड़ लिए हैं।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देश भर से मथुरा आने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने व्यवस्थाएं की हैं। जन्माष्टमी से पहले मेला स्पेशल चलाई जा रही हैं। इटावा-आगरा मेमो आगरा से सुबह 10.30 बजे चलेगी, जिसके मथुरा जंक्शन पहुंचने का समय सुबह 11.50 बजे है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: मथुरा-वृंदावन के कई इलाकों में वाहन प्रतिबंधित, आने से पहले देख लें रूट प्लान
विज्ञापन
इसी के साथ वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी-आगरा छावनी का विस्तार भी मथुरा जंक्शन तक किया गया है। यह ट्रेन बुधवार को झांसी से शाम चार बजे चलेगी और रात 11.25 बजे मथुरा पहुचेंगी। इसके अलावा नई दिल्ली-आगरा छावनी इंटर सिटी एक्सप्रेस का विस्तार ग्वालियर तक किया गया है।
बिलासपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, आगरा छावनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस का भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर ठहराव किया गया है। रेलवे की व्यवस्था के तहत अब यात्रियों का श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए मथुरा पहुंचाना शुरू हो गया है। हालांकि कानपुर, बरेली की ओर से मथुरा आने वाले यात्रियों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत यात्री सुविधाओं से हाथ झाड़ लिए हैं।
यह भी पढ़ेंः- देश-विदेश से आ रहे फोन: हेलो मथुरा में कब मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी; मंगला आरती व दर्शन का क्या है समय ?
बिलासपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, आगरा छावनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस का भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर ठहराव किया गया है। रेलवे की व्यवस्था के तहत अब यात्रियों का श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए मथुरा पहुंचाना शुरू हो गया है। हालांकि कानपुर, बरेली की ओर से मथुरा आने वाले यात्रियों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत यात्री सुविधाओं से हाथ झाड़ लिए हैं।
यह भी पढ़ेंः- देश-विदेश से आ रहे फोन: हेलो मथुरा में कब मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी; मंगला आरती व दर्शन का क्या है समय ?
इस बार न तो किसी ट्रेन में अतिरिक्त बॉगी बढ़ाई गई हैं न ही मेला स्पेशल संचालित की है। इसके कारण कासगंज से मथुरा आ रही ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। लोग लटक कर मथुरा आ रहे हैं। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने कहा कि अब तक कोई अतिरिक्त ट्रेन संचालन का फैसला नहीं लिया है।
यह भी पढ़ेंः- जिंदा करने का दावा: पोस्टमॉर्टम हाउस पर हुआ झाड़ फूंक, शव के कान पर लगाया फोन...फिर दिखा हैरान करने वाला दृश्य
जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बढ़ाया सुरक्षा घेरा
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। इसके लिए संपूर्ण क्षेत्र को पांच सेक्टरों में बांटा गया है। पीएसी भी लगाई गई है। जन्माष्टमी पर किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए जंक्शन रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जीआरपी का अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।यह भी पढ़ेंः- जिंदा करने का दावा: पोस्टमॉर्टम हाउस पर हुआ झाड़ फूंक, शव के कान पर लगाया फोन...फिर दिखा हैरान करने वाला दृश्य
इसके अलावा पांच सेक्टरों में स्टेशन क्षेत्र को बांटते हुए व्यवस्थाएं की गई हैं। 25 उप निरीक्षक और एक निरीक्षक के साथ 150 हैड कांस्टेबल और कांस्टेबल लगाए गए हैं। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि बम निरोधक दस्ते के साथ क्यूआरटी से लगातार चेकिंग की जा रही है।