{"_id":"672a6f5b086c4b1921087934","slug":"railway-police-recovered-the-goods-and-caught-the-thief-within-24-hours-mathura-news-c-369-1-mt11008-120343-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 24 घंटे में रेलवे पुलिस ने सामान बरामद कर चोर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 24 घंटे में रेलवे पुलिस ने सामान बरामद कर चोर पकड़ा
विज्ञापन
मथुरा। त्योहार मनाकर वापस लौट रहे यात्रियों की भीड़ ट्रेनों में बनी हुई है। सोमवार रात स्वराज एक्सप्रेस से मुंबई से दिल्ली जा रही महिला यात्री का सामान मथुरा जंक्शन पर चोरी हो गया। महिला ने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी की निगरानी से 24 घंटे में ही चोर को पकड़कर सामान बरामद कर लिया।
जीआरपी प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार रात 12.30 बजे मुंबई से दिल्ली जा रही यात्री समिता शेट्टी ने मामला दर्ज कराया था। महिला यात्री ने बताया कि वह अपने घर मुंबई से दिल्ली जा रही थीं। मथुरा जंक्शन पर स्वराज ट्रेन पहुंचते ही उसका सामान चोरी हो गया। पुलिस टीम अलर्ट हो गई और सीसीटीवी फुटेज से चोर की 24 घंटे में पहचान कर सभी सामान बरामद कर लिया।
पुलिस ने आरोपी विक्की पुत्र अशोक निवासी थाना शीलमपुर नई दिल्ली को प्लेटफार्म नंबर 8 से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वर्तमान में हाथरस स्थित मोहल्ला चमन तकिया अशोका टाकीज थाना कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में रहा है। पूछताछ में बताया कि वह ट्रेनों से सामान चोरी करके बेचता है। पुलिस ने बैग में रखा सामान, मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद कर लिया।