{"_id":"64f808e93dce97cf4e0ca6a5","slug":"railway-employee-killed-in-mathura-dead-body-found-outside-house-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura Murder: मथुरा में रेलवे कर्मचारी की बेरहमी से हत्या, घर से बाहर ऐसे हाल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura Murder: मथुरा में रेलवे कर्मचारी की बेरहमी से हत्या, घर से बाहर ऐसे हाल में मिला शव
Wed, 06 Sep 2023 10:40 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 06 Sep 2023 10:40 AM IST
सार
मथुरा में रेलवे कर्मचारी की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। रेलवे कर्मचारी का शव घर के बाहर घेर में मिला है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मथुरा में मंगलवार रात सनसनीखेज वारदात हुई। हाईवे थाना इलाके के अडूकी गांव में घर के बाहर घेर में सो रहे रेलवे कर्मचारी की हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह परिवार वालों ने मृत देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम जांच में जुटी है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
गुलाब सिंह (55) पुत्र जवाली सिंह निवासी अडूकी, रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। मथुरा में उनकी तैनाती थी। पुलिस को परिजनों की ओर दी गई जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात को गुलाब सिंह घर के बाहर घेर में चारपाई पर सो रहे थे।
देर रात हत्यारे ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह परिवार वाले जागे तो उन्होंने गुलाब सिंह को चारपाई पर मृत पड़ा देखा। मौके पर गांव वाले पहुंचे। थाना हाईवे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम को बुलाकर वारदात स्थल से सबूत जमा कराए गए हैं। एसपी सिटी एमपी सिंह के अनुसार, हत्या किसने और क्यों की इसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के गले पर चोट के निशान हैं, जिससे संभावना जताई जा रही है कि उनकी गला दबाकर हत्या की गई है।