फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rail and underpass U-turns to prevent highway accidents

Mathura News: हाईवे पर दुर्घटनाएं रोकेंगे रेल और अंडरपास के यू-टर्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rail and underpass U-turns to prevent highway accidents
- बाद-फरह के आरओबी और जैत-कोसी के नए फ्लाईओवर में भी बनने हैं प्रस्तावित
विज्ञापन

-सात में से छह आरओबी में बनाने की तैयारी
श्याम जोशी

मथुरा। हाईवे पर हादसों की रोकथाम के लिए अब सभी रेल और वाहन अंडरपास में सर्विस रोड के यू-टर्न बनाए जाएंगे। फिलहाल दो अंडरपास और दो प्रस्तावित फ्लाईओवर में इसका प्रावधान किया गया है। भविष्य में सर्विस रोड को पूरा बनाने और सभी अंडरपास में यू-टर्न का प्रावधान किया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा कराए विभिन्न प्रकार के सर्वे कार्यों में सभी प्रकार के अंडरपास में यू-टर्न बनाए जाने का प्रस्ताव दिया गया है। रोड सेफ्टी टीम, अभियंताओं, क्यूब और सेव फाउंडेशन द्वारा दिए गए प्रस्तावों में हाईवे के कट बंद होने से उत्पन्न हुई परेशानियों का यह समाधान तलाशा गया है। वहीं यू-टर्न बनने से शहर और राजमार्ग दोनों के यातायात को बड़ी राहत मिलने के साथ दुर्घटनाओं पर बड़े स्तर पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई गई है। इस प्रस्ताव के बाद हाईवे अथॉरिटी की 180 किमी के दिल्ली-आगरा हाईवे के सभी सात रेल ओवरब्रिज और 15 फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड के यू-टर्न बनाने की योजना है।
विज्ञापन

इसमें फिलहाल जिले के फरह में फतिहा और बाद के रेल ओवरब्रिज के सिक्सलेन चौड़ीकरण के साथ इसके नीचे यू-टर्न बनाए जा रहे हैं। वहीं जैत और कोसीकलां में प्रस्तावित फ्लाईओवर में भी सर्विस रोड के यू-टर्न का प्रावधान किया है। यहां पर कोटवन और राधापुरम एस्टेट कट पर भी दो फ्लाईओवर बनाए जाने हैं। इस पूरी करीब एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजना को स्वीकृति भी मिल गई है। इसके लिए टेंडरिंग प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है। इसमें आगरा के अरतौनी फ्लाईओवर और हरियाणा के रेल ओवरब्रिज भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
दिल्ली-आगरा हाईवे के सभी रेल ओवरब्रिज और व्हीकल फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड के यू-टर्न बनाने का प्रावधान है। फिलहाल बाद और फतिहा आरओबी के नीचे तथा जैत और कोसीकलां में प्रस्तावित फ्लाईओवर के नीचे यू-टर्न बनाने की परियोजना स्वीकृत है। इसकी टेंडरिंग प्रक्रिया चल रही है।
मन्नान खान, प्रोजेक्ट इंजीनियर, हाईवे अथॉरिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed