फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Radharani will fight the battle for Shri Krishna's birthplace

Mathura : श्रीकृष्ण जन्मस्थान की लड़ाई लड़ेंगी राधारानी, हाईकोर्ट ने स्वीकार किया पक्षकार बनाने का आवेदन

Fri, 17 Nov 2023 05:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Nov 2023 05:20 AM IST
सार

कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर की अधिवक्ता रीना एन सिंह ने उनकी याचिका में राधारानी को बतौर पक्षकार जोड़ने का आवेदन हाईकोर्ट में पेश किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Radharani will fight the battle for Shri Krishna's birthplace
श्रीकृष्ण जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन




श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में बृहस्पतिवार को एक और मोड़ आ गया। कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर की अधिवक्ता रीना एन सिंह ने उनकी याचिका में राधारानी को बतौर पक्षकार जोड़ने का आवेदन हाईकोर्ट में पेश किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

 विवाद में बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति मयंक जैन की कोर्ट संख्या 85 में 3 घंटे सुनवाई चली। जन्मभूमि पक्ष ने परिसर के सर्वे और कोर्ट कमीशन की याचिका पेश की, जिसका ईदगाह पक्ष ने विरोध किया। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास सहित 16 वादों पर एक साथ सुनवाई हुई। न्यास के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने कोर्ट में एएसआई और कोर्ट कमीशन के सर्वे की याचिका पेश की। उन्होंने कहा कि सभी दस्तावेज जन्मभूमि पक्ष के पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईदगाह पक्ष, शाही ईदगाह परिसर में मौजूद हिंदू स्थापत्य कला के सबूतों को लगातार मिटाने का काम कर रहा है। विवादित स्थल का सर्वे करना जरूरी है। विवादित स्थल के नगर निगम का असेसमेंट, खसरा, खतौनी आदि राजस्व अभिलेख और ऐतिहासिक साक्ष्य ऐसे हैं, जो यह साबित करते हैं कि जिस स्थान पर ईदगाह बनी है, वह भगवान श्रीकृष्ण का मूल गर्भगृह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed