फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Radharani temple ropeway is closed in Barsana

Mathura: बरसाना रोप-वे में आई खराबी...हवा में लटक गए थे श्रद्धालु, संचालन शुरू होने में लगेगा 8-10 दिन का समय

Thu, 20 Mar 2025 08:11 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 20 Mar 2025 08:11 PM IST
सार

राधारानी मंदिर जाने वाले रोप-वे के ब्रेक फेल हो जाने से मंगलवार को श्रद्धालुओं से भरीं तीन ट्राॅलियां प्लेटफार्म से आकर टकरा गईं थीं। इसके बाद से श्रद्धालुओं के लिए रोप-वे का संचालन रोक दिया गया था। अब इंजीनियरों की टीम के चेक करने के बाद रोप-वे का संचालन शुरू किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Radharani temple ropeway is closed in Barsana
बरसाना रोप-वे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के बरसाना में राधारानी रोप-वे में मंगलवार को आई खराबी को दुरुस्त करने में इंजीनियर जुटे हुए हैं। बृहस्पतिवार को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के एक्सईएन व रोपवे के इंजीनियरों की टीम ने तकनीकी खामियों की जांच की। रुड़की से आईआईटी के इंजीनियरों की टीम द्वारा जांच के बाद रोप-वे को आम जनता के लिए चालू किया जाएगा। फिलहाल खाली ट्रॉलियों का ट्रायल चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को राधारानी मंदिर जाने वाले रोपवे के ब्रेक फेल हो जाने से श्रद्धालुओं से भरीं तीन ट्राॅलियां प्लेटफार्म से आकर टकरा गईं थीं। इससे 18 श्रद्धालुओं की जान सांसत में फंस गई थी। हालांकि किसी श्रद्धालु को चोट नहीं आई। इसके बाद रोपवे का संचालन रोक दिया गया। 
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने लापरवाही से रोप-वे चलाने में कंपनी के निदेशक, मैनेजर सहित आधा दर्जन कर्मचारियों के खिलाफ थाना बरसाना में मुकदमा दर्ज किया था। इधर कोलकाता से आए रोप-वे के इंजीनियर सोरद्वीप मित्रा, कौशिक विश्वास वेदो ने बृहस्पतिवार सुबह से रोपवे में आई तकनीकी खराबी की जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमी मिलने पर उसको ठीक करने के बाद रोपवे का ट्रायल शुरू किया। ट्रायल के दौरान विप्रा के एक्सईएन अमरदीप कुमार, जेई सर्वेश गुप्ता के समक्ष खाली ट्रॉली को रवाना किया गया। एक्सईएन अमरदीप कुमार ने बताया कि जब तक इंजीनियरों की रिपोर्ट ओके नहीं आ जाती है रोप-वे का संचालन नहीं होगा। अभी रोपवे को चालू करने में आठ से दस दिन लग सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed