{"_id":"6419fedd8aa43442a404dbc4","slug":"radharani-temple-became-the-arena-of-war-mathura-news-c-29-1-mtr1002-44116-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: राधारानी मंदिर बना जंग का अखाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: राधारानी मंदिर बना जंग का अखाड़ा
विज्ञापन
बरसाना। विश्व प्रसिद्ध आस्था का केंद्र राधारानी मंदिर वर्तमान में जंग का अखाड़ा बना गया है। यहां सेवायत आए दिन आपस में विवाद को उतारू हो जाते हैं।कुछ ऐसा ही हुआ सोमवार रात। रात 11.30 बजे मंदिर के कार्यवाहक सह रिसीवर रासबिहारी गोस्वामी व सेवायतों में गुल्लक को खोलने पर विवाद हो गया। बात बढ़ी तो जमकर हाथापाई और इससे भी आगे पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सह रिसीवर, ध्रुवेश, श्रीधाम को हिरासत में लेकर मंदिर पर पुलिस तैनात कर दी। सेवायत भगवान दास गोस्वामी का आरोप है कि सह रिसीवर अपने समर्थकों के साथ देर रात मंदिर पहुंते और मंदिर की गुल्लक तोड़ी। इसका सेवायत भगवान दास गोस्वामी ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। वही सह रिसीवर ने बताया कि हमने गुल्लक आठ बजे खोलना शुरू कर दिया था। जब हम इसे खोल रहे थे। तब मंदिर के पुजारी आधे रुपये मांगने लगे। विरोध किया तो सेवायतों ने मारपीट शुरू कर दी। मंदिर की घंटी रात में बजा दी। जो कि अप्रिय घटना की सूचना लोगो को देती है। इस पर देर रात भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गए।
मंगलवार को एसडीएम कमलेश कुमार एवं सीओ राममोहन शर्मा ने गोलक से मिले रुपयों को संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में मंदिर कार्यालय में सील कर दिया। सीओ ने बताया की गुल्लक खोलकर रुपये निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। जांच कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार का कहना है कि दोनों पक्षों के तीन लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही। गुल्लक तोड़ी गई है या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।
पहले भी होते रहे हैं विवाद
राधारानी मंदिर में अधिकार को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट भी पहुंच चुका है। पूर्व में छह माह की पूजा सेवा को लेकर रास बिहारी गोस्वामी का सेवायत माया देवी गोस्वामी से विवाद चलता रहा। ये मामला हाईकोर्ट तक भी पहुंचा था।