फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Radharani Express will offer darshan of Shrinathji instead of Bankebihari

Mathura News: बांकेबिहारी की जगह श्रीनाथजी के दर्शन कराएगी राधारानी एक्सप्रेस

Wed, 29 Mar 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Wed, 29 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Radharani Express will offer darshan of Shrinathji instead of Bankebihari
मथुरा। कभी मथुरा से ठाकुर बांकेबिहारी के भक्तों को लेकर वृंदावन जाने वाली रेल बस अब श्रीनाथजी के भक्तों की सेवा करेगी। मथुरा-वृंदावन के बीच चलने वाली रेल बस को बृहस्पतिवार को ही अजमेर सेक्शन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।सरकार ने ठाकुर बांकेबिहारी के भक्तों को उन तक आसानी से पहुंचाने के लिए रेल बस चलाई थी। यह रेल बस मीटर गेज रेलवे ट्रैक पर दौड़ती है। इसका नाम रेलवे द्वारा राधारानी एक्सप्रेस दिया गया। अब मथुरा में मीटर गेज की जगह ब्राॅडगेज तैयार हो रहा है और रेल बस का संचालन बंद कर दिया गया तो इस रेल बस को रेलवे ने रेलवे के अजमेर सेक्शन में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों ने रेल बस को अजमेर सेक्शन में स्थानांतरण करने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों ने इस अजमेर सेक्शन से जुड़े श्रीनाथजी तक जाने वाले रेलवे ट्रैक पर चलाने का निर्णय लिया है। डीआरएम पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रेल बस को बृहस्पतिवार को अजमेर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। वहां पर इसको श्रीनाथ द्वारा के लिए चलाया जाएगा।
विज्ञापन

खराब रेल बस को कराया है ठीक
मथुरा-वृंदावन के बीच चलने वाली रेल बस पिछले दिनों खराब हो गई थी। जिसके चलते ब्राॅडगेज रेलवे ट्रैक पर चल भी नहीं पा रही थी। इज्जतनगर रेल मंडल से इंजीनियरों को बुलाकर रेल बस को ठीक कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed