फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Radha Vrindavan Chandra, seated in a well-equipped chariot, gave darshan to the devotees

सुसज्जित रथ में विराजमान हो राधा वृंदावन चंद्र ने दिया भक्तों को दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Radha Vrindavan Chandra, seated in a well-equipped chariot, gave darshan to the devotees
वृंदावन। वृंदावन चंद्रोदय मंदिर में आयोजित त्रिदिवसीय कार्तिक उत्सव के अंतिम दिन सोमवार को भगवान श्रीश्री राधा वृंदावन चंद्र की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान स्वर्ण प्रभा युक्त रथ में विराजमान श्रीश्री राधा वृंदावन चंद्र ने सहज ही अपने भक्तों को दर्शन देकर, उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

इस शोभायात्रा से पूर्व भक्तों ने विभिन्न प्रकार के पुष्पों का चयन कर मंदिर प्रांगण एवं रथ को विशेष प्रकार के पुष्पों से सुसज्जित किया। त्रिदिवसीय कार्यक्रम की श्रृंखला में चंद्रोदय मंदिर में आयोजित शोभायात्रा के दौरान ठाकुर श्रीश्री राधा वृंदावन चंद्र को विशेष रूप से तैयार वस्त्रों को धारण कराया गया। उसके बाद भक्तों ने ठाकुरजी के श्री विग्रह को पालकी में विराजमान किया।
विज्ञापन

यहां दर्शन देने के बाद मंदिर के गर्भ गृह से शोभायात्रा के लिए, पुष्पों से सुसज्जित रथ पर विराजमान किया। सर्वप्रथम स्वर्ण प्रभा युक्त रथ पर विराजे श्रीश्री राधा वृंदावन चंद्र की नजर उतारी गई। उसके बाद भक्तों ने नरसिम्हा आरती की एवं सोहनी सेवा के बाद रथ को भक्त खींचकर निर्माणाधीन चंद्रोदय मंदिर प्रांगण तक ले जाया गया। उत्सव में रथ यात्रा के बाद ठाकुर श्री वृंदावन चंद्र के समक्ष भक्तों ने दामोदर अष्टक का गायन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed