फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Radha Rani Braj Yatra postponed in Mathura

Mathura: राधा रानी ब्रज यात्रा स्थगित...बारिश के चलते प्रभावित हुई तैयारी, श्रद्धालुओं से की गई ये अपील

Tue, 07 Oct 2025 11:18 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 07 Oct 2025 11:18 PM IST
सार

बारिश के चलते मार्ग पर कीचड़ और जलभराव हो गया। इसके चलते यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वह अगले वर्ष के लिए यात्रा की तैयारियां करें। 

विज्ञापन
Radha Rani Braj Yatra postponed in Mathura
राधा रानी ब्रज यात्रा का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के बरसाना में इंद्र देव ने राधा के धाम पर ऐसी कृपा बरसाई कि ब्रज चौरासी कोस की पावन राधा रानी यात्रा को एक बार फिर स्थगित करना पड़ा। वर्षभर की साधना और प्रतीक्षा में डूबे श्रद्धालुओं की आशाएं झमाझम बारिश में बह गईं। चारों ओर मायूसी का माहौल है और भक्ति यात्रा की रौनक थम सी गई है। जहां हर वर्ष इस पावन यात्रा में भक्ति की गंगा बहती है, इस बार लगातार बरस रही वर्षा ने मार्ग को कीचड़ और पानी में डुबो दिया। बरसाना क्षेत्र में हो रही तेज वर्षा के कारण यात्रा की तैयारियां पूरी तरह ठप पड़ गई हैं, जिससे श्रद्धालु अब अगले वर्ष की तैयारी में जुटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


पिछले दो दिनों (6 और 7 अक्टूबर) से हो रही भारी वर्षा के बाद पूरा यात्रा मार्ग कीचड़ और पानी से भर गया। टेंट लगाने की जगहें जलमग्न हो गईं, जिससे आयोजन असंभव हो गया। तेज बारिश ने सभी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया और सेवादारों के प्रयास भी बेअसर हो गए।
विज्ञापन


राधा रानी की भक्ति में रंगी यह यात्रा हर वर्ष हजारों श्रद्धालुओं को ब्रज परिक्रमा में शामिल करती है। लेकिन इस बार प्रकृति ने ऐसा रंग दिखाया कि पूरे आयोजन की रौनक फीकी पड़ गई। रुक-रुक कर हो रही वर्षा ने न सिर्फ यात्रा मार्ग को प्रभावित किया बल्कि तैयारियों में जुटे सेवादारों को भी भारी परेशानी में डाल दिया। राधाकांत शास्त्री ने बताया कि अधिक वर्षा के कारण यात्रा का आयोजन किसी भी स्थिति में संभव नहीं है। जो यात्री अब भी यात्रा पर आने की योजना बना रहे हैं, वे फिलहाल अपना कार्यक्रम रोक दें। सभी भक्त अगले वर्ष की यात्रा की तैयारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed