फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   raadhaavallabh mandir mein prasaadee gulaal se holee khelane ko har shraddhaalu laalaayit

Mathura News: राधावल्लभ मंदिर में प्रसादी गुलाल से होली खेलने को हर श्रद्धालु लालायित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
raadhaavallabh mandir mein prasaadee gulaal se holee khelane ko har shraddhaalu laalaayit
मथुरा। भक्तों पर गुलाल उड़ाते भक्त।
वृंदावन (मथुरा)। सप्तदेवालयों में से एक प्राचीन ठा. राधावल्लभ लाल मंदिर में हर भक्त प्रसादी गुलाल से होली खेलने के लिए लालायित है। मंदिर में श्रद्धालु राधाकृष्ण के प्रेम के रंगों में सराबोर नजर आ रहे हैं। इसलिए मंदिर में इन दिनों भीड़ बढ़ जाती है। सेवायत मंदिर में भक्तों पर जमकर गुलाल उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

वसंत पंचमी के बाद से ब्रज में होली के महोत्सव की शुरुआत हो जाती है। इस दिन ठाकुरजी को वसंती परिधान धारण कराए जाते हैं। इसी दिन से ठा. राधावल्लभ लाल मंदिर में भी भक्तों के साथ होली खेली जाती है। आरती के बाद प्रसादी गुलाल से होली खेलने के लिए दूरदराज से श्रद्धालु आ रहे हैं।
विज्ञापन

मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया है। शृंगार आरती के बाद प्रसादी गुलाल के साथ होली के रसिया और समाज गायन भक्ति और प्रेम के अनूठे संगम में हर भक्त को डुबकी लगाने का मन करने लगता है। सेवायत मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि प्रसादी गुलाल पाकर श्रद्धालु खुद को धन्य मानते हैं। वसंत पंचमी के बाद से मंदिर के अलग ही नजारे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed