{"_id":"620e61fdfa05a77bd97f203a","slug":"quiz-and-model-competition-in-diet-concluded-mathura-news-mtr513335195","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायट में क्विज और मॉडल प्रतियोगिता संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायट में क्विज और मॉडल प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन
टाउनशिप। डायट में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों की क्विज और मॉडल प्रतियोगिता संपन्न हुई। संस्थान के प्राचार्य महेंद्र कुमार सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भारत के भविष्य के साथ आप सभी छात्र अपने परिवार का भी भविष्य हो।
शुभारंभ संस्थान प्राचार्य और मुख्य अतिथि बीएसए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा और विशेष आमंत्रित सदस्यों प्रधानाचार्य डीपीएस रिफाइनरी शैलेंद्र सिंह ग्रेवाल, उप संपदा अधिकारी रघुराज सिंह ने दीप जलाकर किया। डॉ. ललित मोहन शर्मा ने कहा कि यही छोटी-छोटी प्रतियोगिताएं छात्रों के जीवन में टर्निंग प्वाइंट लाती हैं। प्राचार्य ने कहा कि इस राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत हुई प्रतियोगिताओं में जिले के सभी 11 ब्लॉक से आए छात्रों की टीमों ने पूर्ण मनोयोग से अपने शिक्षक के मार्गदर्शन में सहभागिता की।
कार्यक्रम के प्रभारी संस्थान के प्रवक्ता हरिओम सिंह थे। कार्यक्रम में जिले के सभी एआरपी, एसआरपी ने स्वस्थ मन से सहयोग किया। धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के उप प्राचार्य गिरधारी लाल कोली ने किया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी प्रवक्ताओं हरेश सिंह, नरेंद्र सिंह, रमेश कुमार, हरिओम सिंह, रजनी, रवि प्रताप सिंह, विजयपाल सिंह, विवेक कुमार, डॉ. गौरव गुंजन, हिमांशु मोहन रावत, एआरपी रविंद्र चौधरी, बलवीर सिंह, अशोक फौजदार, अविनाश शुक्ला, बृजेश, राधेश्याम, संजीव यादव, संध्या, सूर्यकांत, ब्रजराज, पीयूष आदि उपस्थित थे। यह जानकारी संस्थान के कुलानुशासक मीडिया प्रभारी हरेश सिंह ने दी है।