फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Question papers of council schools will be made on the lines of board exams

Mathura News: बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर बनेंगे परिषदीय स्कूलों के प्रश्नपत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Question papers of council schools will be made on the lines of board exams
मथुरा। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा के लिए अब मॉडल प्रश्नपत्र बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर तैयार होंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने चार तरह के मॉडल प्रश्नपत्र तैयार किए हैं और उन्हें जिले में ही स्थानीय स्तर पर छपवाया जाएगा।
विज्ञापन

अभी तक बेसिक स्कूलों में पहले कॉपी-पर्चे के लिए कोई बजट ही नहीं था। शिक्षकों को अपनी तरफ से खर्च करके कॉपी-पेपर की व्यवस्था करनी पड़ती थी। कई जगह तो ब्लैक बोर्ड पर सवाल लिखकर परीक्षा होती रही है। यदि पेपर जिला स्तर पर छपवाए भी गए तो उनमें काफी गलतियां रहीं। इन खामियों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय व्यवस्था के तहत पेपर तैयार करने की तैयारी है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्नपत्र राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद तैयार करेगा। इन मॉडल प्रश्नपत्रों को ही जिले में हूबहू छपवाया जाएगा। इससे प्रदेश में बोर्ड परीक्षा की तरह चार तरह के प्रश्नपत्र होंगे, लेकिन उनका स्तर एक जैसा होगा। इन मॉडल प्रश्नपत्रों को ही जिले में बीएसए छपवाकर स्कूलों में पहुंचाएंगे और परीक्षा करवाई जाएगी। इससे गलतियों की गुंजाइश कम हो जाएगी और एकरूपता आएगी। इस आदेश के बाद जिले के 1536 परिषदीय विद्यालयों को राहत मिलेगी। इनमें अध्ययनरत लगभग 1.52 लाख परिषदीय बच्चे नए पैटर्न के आधार पर ही वार्षिक परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा 3 से 8 तक लागू होगी यह व्यवस्था

बोर्ड की तर्ज पर प्रश्नपत्र तैयार किए जाने की नई व्यवस्था कक्षा तीन से आठ तक लागू की जाएगी। कक्षा एक और दो की परीक्षाएं मौखिक आधार पर पहले की तरह ही होंगी।


वर्जन
पिछले दिनों हुई बैठक में यह चर्चा हुई है कि अब एससीईआरटी द्वारा चार तरह के मॉडल प्रश्नपत्र बनाए जाएंगे। इनमें से अलग-अलग मॉडल प्रश्नपत्र जिलों को भेज दिए जाएंगे।
-सुनील दत्त, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed