फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Question papers delivered to centers amid tight security

UP Board Exams 2025: नकल के खिलाफ जबर्दस्त इंतजाम,  24 घंटे CCTV से निगरानी करेगा कंट्रोल रूम; ये है तैयारी

Fri, 21 Feb 2025 05:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Feb 2025 05:19 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडियेट की परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्रों का वितरण बृहस्पतिवार को किया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच राजकीय इंटर कॉलेज से प्रश्नपत्र वाहनों के माध्यम से पहुंचाए गए।
 

विज्ञापन
Question papers delivered to centers amid tight security
मथुरा। राजकीय इंटर कॉलेज से परीक्षा केंद्रों से पहुंचाए गए प्रश्नपत्र। - फोटो : mathura

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रश्नपत्रों को राजकीय इंटर काॅलेज के एक शिक्षक और पुलिस की अभिरक्षा में रूट चार्ट के साथ भेजा गया। एक गाड़ी पर पांच से छह परीक्षा केंद्र के प्रश्नपत्र को लोड किया गया था। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के बाद केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में प्रश्नपत्र को स्ट्रांग रूम में रखा गया।
विज्ञापन


इसके बाद अलमारी और स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद प्रश्नपत्र पर तीनों ने हस्ताक्षर कर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भेज दिया। इस प्रपत्र को परीक्षा से पूर्व बोर्ड से आए पर्यवेक्षक लेकर क्षेत्रीय कार्यालय जाएंगे। वहां इसे सुरक्षित रख लिया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रों पर एलआईयू और एसटीएफ की रहेगी नजर
परीक्षाओं को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बोर्ड की ओर से खास तैयारी की गई हैं। परीक्षा में स्थानीय पुलिस की अभिसूचना शाखा निगरानी करेगी। साथ ही स्पेशल टास्क फोर्स भी अपने स्रोतों के माध्यम से परीक्षा पर अपनी दृष्टि बनाए रखेंगे। अगर कहीं किसी प्रकार गड़बड़ी मिली तो दोषियों की खैर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed