{"_id":"5eda4afd8ebc3e90306014b3","slug":"quarantine-policeman-and-jail-mathura-mathura-news-agr4448172180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव बंदी ने कराए 9 बंदी और 10 पुलिसकर्मी क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव बंदी ने कराए 9 बंदी और 10 पुलिसकर्मी क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में नकली शराब का भंडाफोड़ करना पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ गया। पकड़े गए आरोपियों में शामिल एक के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद जेल और हाईवे थाने के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। अस्थाई जेल के नौ बंदियों और हाईवे थाने के दस पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया है।
तीन दिन पूर्व हाइवे थाना पुलिस ने नौगांव में नकली शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था। इसमें शामिल जमुनापार निवासी एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके बाद अस्थाई जेल में उनके साथ मौजूद नौ अन्य बंदियों को भी वहीं क्वारंटीन कर दिया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र मैत्रेय ने बताया कि जेल के जिस कमरे में उसे रखा गया था उसे सील कर दिया है।
उसके साथ रहे नौ बंदियों को भी क्वारंटीन किया गया है। उसे पकड़ने वाले हाईवे के थानाध्यक्ष सहित दस पुलिसकर्मियों को भी पुलिस लाइन में क्वारंटीन किया गया है। सीओ रिफाइनरी वरुण कुमार ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है।