{"_id":"64d285767d29c24f51034b17","slug":"pwd-will-prepare-the-outer-altar-parikrama-of-chaurasi-kos-mathura-news-c-29-1-mtr1009-117313-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: चौरासी कोस की बाह्यवेदी परिक्रमा तैयार करेगा पीडब्ल्यूडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: चौरासी कोस की बाह्यवेदी परिक्रमा तैयार करेगा पीडब्ल्यूडी
Tue, 08 Aug 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। लोक निर्माण विभाग(पीडब्ल्यूडी) ब्रज चौरासी कोस की बाह्यवेदी परिक्रमा तैयार करेगा। इसमें सात मीटर चौड़ा पक्का मार्ग और पांच मीटर का कच्चा मार्ग भी होगा। 265 किलोमीटर की इस परिक्रमा की डीपीआर बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने 50 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के प्रस्ताव पर दो स्तरीय ब्रज 84 कोस परिक्रमा का विकास प्रस्तावित है। इसमें एक बाह्यवेदी परिक्रमा है, जबकि दूसरी अंतर्वेदी। अंतर्वेदी परिक्रमा के विकास का प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को दिया गया है, जबकि बाह्यवेदी परिक्रमा लोक निर्माण विभाग को विकसित करनी है। 265 किलोमीटर लंबी इस परिक्रमा में 158 किलोमीटर का दायरा मथुरा और अलीगढ़ जनपद के अंतर्गत आता है, जबकि 71 किलोमीटर राजस्थान व 36 किलोमीटर हरियाणा क्षेत्र में है।
पीडब्ल्यूडी ने इस परिक्रमा मार्ग के विकास पर 1065 करोड़ का प्रस्ताव गत दिनों कमिश्नर रितु माहेश्वरी के समक्ष रखा था। इससे असंतुष्ट कमिश्नर ने संशोधित डीपीआर बनवाते हुए वास्तविक आकलन के निर्देश दिए। इस कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी ने 50 लाख रुपये की मांग शासन से की है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा तैयार होने वाली परिक्रमा का पक्का मार्ग 5.5 मीटर से 7 मीटर चौड़ा होगा, जबकि 3 से 5 मीटर चौड़ा कच्चा परिक्रमा मार्ग भी बनाया जाना है। इसके साथ ही इंटरलाॅकिंग, शौचालय, पेयजल, शरणार्थी गृह आदि सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।