फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   pwd, employ, up-down, agra, aligarh, mathura

आगरा-अलीगढ़ और नोएडा से मथुरा आ रहे पीडब्ल्यूडी के अधिकारी

Sun, 17 May 2020 06:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
pwd, employ, up-down, agra, aligarh, mathura
मथुरा। लॉकडाउन के दौरान सभी राज्य और जनपदों की सीमाएं सील हैं। एक-दूसरे क्षेत्र में एंट्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यहां तक कि जनपद के अंदरूनी हिस्सों में भी पुलिस की कार्रवाई हो रही है। इसके बावजूद जनपद के पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी बाहरी जनपदों से प्रतिदिन मथुरा ड्यूटी करने आ रहे हैं। उनका यह आवागमन भी रेड जोन वाले जनपदों से हो रहा है। इसमें कोरोना के मामलों को लेकर प्रदेश में अव्वल आगरा भी शामिल है।
विज्ञापन

जनपद में प्रशासन की नजर अभी तक उन चिकित्सकों तक पहुंची है, जो आगरा से मथुरा प्रतिदिन ड्यूटी करने आ रहे हैं। इस पर डीएम ने सीएमओ से कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। ऐसी ही स्थित जनपद के पीडब्ल्यूडी के निर्माण और प्रांतीय खंड की है। इन दोनों खंडों में तैनात 13 अफसर आगरा, अलीगढ़ और नोएडा से मथुरा आ रहे हैं।
विज्ञापन

आगरा में रहकर सात अभियंता यहां ड्यूटी कर रहे हैं। इसमें दो सहायक और चार अवर अभियंता शामिल हैं, जो सभी प्रांतीय खंड के हैं। इसके अलावा चार अलीगढ़ से आ रहे हैं। इसमें तीन सहायक अभियंता और एक अवर अभियंता हैं। इसमें भी एक प्रांतीय और तीन निर्माण खंड में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा से तीन का आवागमन हो रहा है, जिसमें सहायक और अवर अभियंता के साथ लेखाकार भी शामिल है। आगरा, नोएडा और अलीगढ़ कोरोना की दृष्टि में बेहद संवेदनशील जनपद हैं। इन्हें पुलिस भी नहीं रोकती है। खुद इन अधिकारियों को सरकार के दिशानिर्देशों की कोई चिंता है। इस संबंध में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed