फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Purchase of 296 nomination papers, 72 deposited

Mathura News: 296 नामांकन पत्रों की खरीद, 72 जमा

Sun, 16 Apr 2023 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sun, 16 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Purchase of 296 nomination papers, 72 deposited
फोटो-
विज्ञापन



नामांकन की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंची, दो दिन और होगी खरीद व होंगे जमा
अब तक नगर निगम महापौर के लिए नहीं किया है किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन नामांकन पत्रों की खरीद और उन्हें जमा करने के लिए उत्साह देखने को मिला। जनपद के सभी 15 निकायों के लिए शनिवार को 296 नामांकन पत्रों की खरीद की गई, जबकि 72 जमा हुए। हालांकि नगर निगम महापौर के लिए कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ।
प्रथम चरण में होने जा रहे निकाय चुनाव के प्रथम चरण में नामांकन का दौर जनपद के 15 निकायों के लिए जारी है। इसमें नगर निगम के महापौर के लिए छह नामांकन पत्रों की खरीद हुई, लेकिन कोई जमा करने नहीं आया। पार्षद के लिए 131 की खरीद और 13 ने जमा किए। कोसीकलां नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए सात की खरीद हुई और दो जमा हुए। सदस्य पद के 24 खरीदे गए और तीन जमा हुए। इसी प्रकार छाता नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए तीन खरीदे और तीन ही जमा हुए। सदस्य पद के लिए 11 खरीदे और चार जमा हुए। नंदगांव में अध्यक्ष के लिए एक की खरीद, चार जमा, सदस्य के 10 की खरीद कोई और जमा नहीं हुआ। चौमुहां में अध्यक्ष पद के लिए एक ही खरीदा गया, सदस्य के लिए दो खरीदे, पांच जमा हुए। राया अध्यक्ष के लिए दो खरीदे, एक जमा और सदस्य पद के आठ खरीदे, तीन जमा हुए। बाजना अध्यक्ष के लिए छह खरीदे, सदस्य के लिए सात खरीदे और कोई जमा नहीं हुआ। बलदेव अध्यक्ष के एक और सदस्य के दो खरीदे, पांच जमा हुए। महावन अध्यक्ष के दो खरीदे, छह जमा और सदस्य के दो खरीदे, तीन जमा हुए। गोकुल अध्यक्ष के छह खरीदे, सदस्य के पांच खरीदे, जमा कोई नहीं हुआ। गोवर्धन अध्यक्ष के दो खरीदे, सदस्य के 12 खरीदे, सात जमा, सौंख अध्यक्ष के एक खरीद, एक जमा, सदस्य का एक खरीदा तीन जमा हुए। राधाकुंड अध्यक्ष के लिए दो और सदस्य के छह खरीदे गए। बरसाना अध्यक्ष के दो और सदस्य के 18 खरीदे गए। फरह नगर पंचायत के दो खरीदे, दो जमा तथा सदस्य के 16 खरीदे व सात नामांकन पत्र जमा हुए।
विज्ञापन

इस तरह शनिवार को निकाय प्रमुख के पद पर 41 की खरीद हुई और 19 नामांकन हुए। पार्षद के लिए 131 की खरीद और 13 जमा किए गए। जबकि सभासद व सदस्य पद के लिए 124 की खरीद व 40 नामांकन पत्र जमा हुए। इस तरह यह संख्या जनपद के सभी निकायों में 296 की खरीद पर 72 नामांकन पत्र दाखिल करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed