फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   pulis se jhadap

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, छह हिरासत में

Sat, 09 Nov 2019 12:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
pulis se jhadap
मथुरा। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से अर्थी को छीनती पुलिस। - फोटो : MATHURA
मथुरा। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर विरोध करने के दौरान पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने होलीगेट पर जाने से पहले ही उन्हें रोक दिया। इस दौरान प्रतीकात्मक अर्थी को छीन कर पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व निर्धारित प्रांतीय कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव विशाल चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी होलीगेट पर निकालने का फैसला किया था। इसके तहत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए होलीगेट की ओर बढ़े।
विज्ञापन

होलीगेट से पहले ही इन्हें रोक दिया गया। इनके हाथ से अर्थी छीन ली। इस दौरान जिला अध्यक्ष शिशुपाल चौधरी, प्रदेश महासचिव प्रवीण ठाकुर, प्रदेश सचिव कांग्रेस मुकेश धनगर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम की पुलिस से झड़प भी हो गई, लेकिन पुलिस ने इन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। आखिरकार छह कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेते हुए कोतवाली भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष बिलाल अहमद, अंकुश गौतम, ललित त्यागी, अभिमन्यु ठाकुर, बृजेश गौतम, राहुल तिवारी, विष्णु शर्मा, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय सचिव विशाल चौधरी ने बताया कि सरकार ने जो 3 साल पहले नोटबंदी की थी उससे युवाओं को और देश को बहुत नुकसान हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा ने बताया कि देश में युवाओं को रोजगार तो यह सरकार नहीं दे पाई पर देश में नोटबंदी जैसी योजनाएं बनाकर देश को बर्बाद कर रही है। उन्होंने प्रदेश में विद्युत कर्मियों के फंड में घपले और जेपी ग्रुप को जमीन देने के मामले में भी सरकार को घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed