फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Public relation done for Mahapanchayat on 5th in Surir

Mathura News: सुरीर में 5 को महापंचायत के लिए किया जनसंपर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 07:50 PM IST
विज्ञापन
Public relation done for Mahapanchayat on 5th in Surir
टैंटीगांव। यमुना एक्सप्रेस वे पर कट सहित अन्य मांगों को लेकर सुरीर में 5 फरवरी को महापंचायत बुलाई गई है। भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) द्वारा पंचायत में भीड़ जुटाने के लिए क्षेत्र में जनसंपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि सुरीर-टैंटीगांव के मध्य एक्सप्रेस वे पर कट की जरूरत है। बाजना व राया कट दूर होने से क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड का भी अभी तक निर्माण नहीं किया गया है। इससे यहां से होकर निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में फसल को उजाड़ रहे निराश्रित गोवंश की समस्या का भी समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

कहा कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में फेरबदल करने से भी ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। इन्हीं सब मांगों को लेकर सुरीर में 5 फरवरी को आंबेडकर पार्क के बराबर खेल मैदान में महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कई राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के नेता शामिल होंगे। पदाधिकारियों ने गांव नगला नाहरिया, भिदौनी, डडीसरा, कराहरी, ढोकलावास, टैंटीगांव, भद्रवन, इरौली गूजर, तेहरा, परसोती गढ़ी, नगला मौजी, नगला फोंदा, मीरपुर, ठैंनुआं, राजागढ़ी, हरनौल, मिरताना, सुरकुरू, सामौली, सरकोरिया आदि में ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। शिवराज सिंह, अजय सिंह, नकुल सिंह, लोकेश ठाकुर, पंकज सिंह, जीतू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed