{"_id":"5e75ffab8ebc3e768550f826","slug":"public-curfew-mathura-news-agr4348370140","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन ढलते ही बाजार हुए गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन ढलते ही बाजार हुए गुलजार
विज्ञापन
मथुरा। होली गेट स्थित मेडिकल स्टोर पर लगी दवा लेने वालों की भीड़।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कोरोना वायरस को लेकर शनिवार की सुबह शहर की सड़कें सुनसान रहीं, पर दिन ढलते ही बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी। लोग आटा, दाल समेत दैनिक जरूरत का सामान खरीदने के लिए बाजार में आए। रविवार को जनता कर्फ्यू के चलते लोगों ने करीब एक सप्ताह के लिए जरूरी सामान का स्टॉक कर लिया है।
कोरोना वायरस को लेकर एक तरफ जहां दुनिया में खलबली मची हुई है। उसका असर मथुरा में भी देखने को मिल रहा है। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू होने के चलते शनिवार की सुबह शहर के बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। शहर की कई सड़कें सुनसान नजर आईं। शाम को चार बजने के बाद भीड़ बाजारों में उमड़ पड़ी। लोग अपनी जरूरत का सामान खरीदते हुए दिखाई दिए।
कोई सब्जी खरीद रहा तो किसी ने आटा, दाल और डेली यूज का सामान का एक सप्ताह का स्टॉक किया। कोई मेडिकल स्टोरों पर जरूरत की दवाईयों को खरीदता दिखा। परचून की दुकान करने वाले विनोद कुमार ने बताया कि सुबह से ग्राहक तो नहीं आया, पर शाम को जरूर दुकानदारी ठीक हो गई। प्रभात मेडिकल स्टोर के मालिक राजू खंडेलवाल का कहना है कि जरूरत की दवाई खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ जरूर आई।