फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pt. Deendayal Upadhyaya Memorial Festival from October 7 to 10

Mathura News: पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव 7 से 10 अक्तूबर तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Pt. Deendayal Upadhyaya Memorial Festival from October 7 to 10
फरह, मथुरा। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली दीनदयाल धाम में चार दिवसीय पं. दीनदयाल स्मृति महोत्सव 7 से 10 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। रविवार को दीनदयाल धाम में आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में तैयारियों पर चर्चा की गई। महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, युवा सम्मेलन, कवि सम्मेलन, शोध संगोष्ठी और कुश्ती दंगल जैसे आयोजन होंगे।
विज्ञापन

महोत्सव की शुरुआत 6 अक्तूबर को मंदिर परिसर में सुंदरकांड के पाठ और भजन संध्या से होगी। अगले दिन 7 अक्तूबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी। हवन और रंगोली प्रतियोगिता के बाद मेले का औपचारिक शुभारंभ होगा। इस दौरान विद्या मंदिरों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगमंचीय प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शाम को रसिया दंगल का आयोजन होगा। मेला समिति के अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा ने बताया कि 8 अक्तूबर को हवन एवं बधाई गीत, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और विराट युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसी दिन राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति के निदेशक सोनपाल ने बताया कि 9 अक्तूबर को गोपूजन एवं स्वस्थ गोवंश प्रतियोगिता के साथ राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी आयोजित होगी। साथ ही महिला लोकगीत प्रतियोगिता और विराट कुश्ती दंगल भी होगा। शाम को डांडिया नृत्य और जिकड़ी भजन की प्रस्तुतियां होंगी। मेला समिति के कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक ने बताया कि 10 अक्तूबर को विचार गोष्ठी, कुश्ती दंगल, भजन संध्या के साथ महोत्सव का समापन होगा। बैठक में मुरलीधर शर्मा, शिवकुमार, जगमोहन पाठक, आर्येद्र, विष्णु, कुश अवतार, छैलबिहारी, पारस, रामनरेश कटारा, महीपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed