फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Protested against increase in potato fare

Mathura News: आलू का किराया बढ़ाए जाने पर विरोध जताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Protested against increase in potato fare
बलदेव। भाकियू (अराजनैतिक) ने कोल्ड स्टोरेज मालिकों द्वारा मनमाने तरीके से आलू के किराए का भाड़ा बढ़ाने पर आपत्ति जताई है। 9 फरवरी से एक्सप्रेस-वे पर आलू के साथ आंदोलन की चेतावनी दी है। मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में जिलाध्यक्षों ने मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह से आगरा में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मंडलायुक्त ने किसान, कोल्ड मालिकों व उद्यान विभाग के साथ बैठक कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। वहीं मंगलवार को मंडलीय कार्यालय पर उद्यान विभाग के निदेशक डॉ. वीवी दुबे बैठक कर रहे थे। राजकुमार किसानों के साथ पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सूचना पर ताजगंज पुलिस पहुंच गई। राजकुमार ने कहा कि 9 फरवरी तक भाड़ा बढ़ोतरी नहीं रुकी तो किसान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, यमुना एक्सप्रेस-वे पर प्रदर्शन करेंगे। निदेशक ने आश्वासन दिया कि किराया नहीं बढ़ेगा। जिलाध्यक्ष सोनवीर चौधरी, लाल सिंह तोमर, विनीत कुमार, नवनीत प्रताप, दीपक तोमर आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed