फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   protest of municipal corporation

नगर निगम के विरोध में मीराबाई मंदिर के पट बंद

Tue, 30 Dec 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला, मथुरा Updated Tue, 30 Dec 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
protest of municipal corporation
वृंदावन को मथुरा में शामिल कर नगर निगम बनाए जाने का विरोध में सोमवार को ब्रज वृंदावन के तत्वावधान में प्राचीन मीराबाई मंदिर के पट बंद रखे गए। मंदिर के सेवायत आचार्य प्रद्युमभन प्रताप महाराज ने कहा कि हिंदुओं के पवित्र तीर्थ ब्रज वृंदावन के सांस्कृतिक स्वरूप पर आज सरकार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हमले कर रही है। वृंदावन को नगर निगम में शामिल कर नगर के अस्तित्व को मिटाने के प्रयास सफल नहीं होने देंगे। इस अवसर पर सुशीलचंद्र शर्मा, डा. देवेंद्र कृष्ण, महंत तमालकृष्ण, डा. लक्ष्मी गौतम, रामनारायण ब्रजवासी, स्वामी शुशीला नंद, जगन्नाथ पोद्दार, मधुमंगल शुक्ला और डा. आमजी ने विरोध किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त शिक्षक समिति की वृंदावन विद्यापीठ इंटर कालेज में बैठक में नगर निगम बनाने का विरोध कर पालिका को उच्चीकृत कर ‘ए’ ग्रेड की पालिका घोषित करने की मांग की गई। बैठक में रामदेव वर्मा, चंद्रलाल शर्मा, अमरनाथ गोस्वामी, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, जयनिवास गोस्वामी, सूर्यकांत गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ठाकुर राधासनेह बिहारी मंदिर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी ने कहा कि वृंदावन को नगर निगम बनाया जाना यहां के स्वरूप से खिलवाड़ है। बैठक में बिहारीलाल वशिष्ठ, जगदीश नीलम, अरविंद गोस्वामी, प्रदीप गोस्वामी, बालकृष्ण गौतम, रमेशचंद्र शास्त्री, बालो पंडित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
सपाइयों ने किया नगर निगम का स्वागत
वृंदावन। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड समाजवादी पार्टी की पड़ौना कुंज में आयोजित बैठक में नगर निगम बनाए जाने का स्वागत किया गया। नीरज शर्मा ने कहा कि सपा के पदाधिकारी लगन और मेहनत से नगर निगम बनाने की पैरवी कर रहे हैं। इस अवसर पर अंकित वार्ष्णेय, ब्रजेश गुप्ता, मुस्तफा आलम, सभासद गिरधर किशोर, सुजीत वार्ष्णेय, पुनीत शर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed