{"_id":"5f3002d28ebc3eabed24c043","slug":"protest-mathura-news-agr4541503184","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र के व्यापारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र के व्यापारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन
विज्ञापन
श्रीबांकेबिहारी क्षेत्र में प्रदर्शन करते व्यापारी।
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में विश्व बैंक के सहयोग से प्रो-पूअर योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों को लेकर व्यापारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। बिहारी जी मंदिर की मुख्य गली पर नारेबाजी करते हुए व्यापारियों ने संपूर्ण कार्यों की कार्य योजना व्यापारियों के सामने रखने की मांग की।
श्री बांकेबिहारी व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवा गौतम और पूर्व अध्यक्ष नीरज गौतम ने कहा कि मंदिर क्षेत्र व्यापार की दृष्टि से प्रमुख क्षेत्र है और नगर का सबसे बड़ा बाजार भी है। इसके बाद भी मनमानी तरीके से दुकानों का चबूतरा, सड़क, तख्त आदि तोड़कर व्यापारियों का नुकसान किया जा रहा है। इसे व्यापारी किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। इस मौके पर बल्लभ गौतम, गोविंद खंडेलवाल, सुभाष खंडेलवाल, मेघश्याम गौतम, अनमोल गौतम, मुकेश खंडेलवाल, महेश अग्रवाल, कन्हैया थोकदार, पंकज अरोड़ा, गोपाल खंडेलवाल, कृष्ण बल्लभ गौतम, अमित खंडेलवाल, पुनीत बल्लभ गौतम, गोविंद गौतम, लिकंन गौतम, जितेंद्र कुमार गौतम आदि उपस्थित रहे।
कोर्ट जाएंगे सामाजिक कार्यकर्ता
सामाजिक कार्यकर्ता रमेश पुजारी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान में दुकानदारों का नुकसान करने पर रोष व्यक्त किया है। हिंदूवादी नेता रमेश पुजारी ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। पालिका के पूर्व चेयरमैन बैजनाथ बागवाला के कार्यकाल में डेढ़-डेढ़ फुट के पत्थर दुकानों के आगे लगाने के लिए अनुमति दी गई थी। अब उन्हें तोड़ा जा रहा है, जो अवैध है। इसके खिलाफ याचिका दायर की जाएगी।