फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   protest held in Raal against new UGC provisions

Mathura News: राल में यूजीसी के नए प्रावधानों के खिलाफ भरी हुंकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
protest held in Raal against new UGC provisions
चौमुहां। राल स्थित किसान इंटर कालेज के विशाल मैदान में आयोजित स्वर्ण समाज की महापंचायत में बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने केंद्र सरकार की नीतियों, विशेषकर यूजीसी से जुड़े नए प्रावधानों के खिलाफ हल्ला बोला।
विज्ञापन

बरेली के निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़े प्रहार किए। कहा कि सरकार द्वारा लाया गया यूजीसी कानून सीधे तौर पर स्वर्ण समाज के अस्तित्व को मिटाने की साजिश है। यह कानून भेदभावपूर्ण है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस गंदे कानून से लड़ने के लिए समाज को तन, मन और धन से एक सूत्र में बंधना होगा। उन्होंने घोषणा की कि वह सोमवार को कान्हा की नगरी वृंदावन में एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे। जो विशुद्ध रूप से स्वर्ण समाज के हितों की लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने कहा कि देश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लगातार स्वर्ण समाज की उपेक्षा की जा रही है। उन्हें नीचा दिखाने का प्रयास हो रहा है। बृजमंडल क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार ने कहा कि स्वर्ण समाज के वीरों, अब कुंभकर्णी नींद से जागने का वक्त आ गया है। यदि आज भी इस काले कानून के खिलाफ चुप रहे, तो आने वाला जीवन नारकीय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 11:30 बजे शुरू हुई यह सभा दोपहर 2:30 बजे तक चली। सभा में एक स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। हाथों में विरोध की तख्तियां लिए इन छात्राओं ने यूजीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मैदान में मौजूद लोगों ने एक स्वर में काला कानून वापस लो के नारे लगाए। कार्यक्रम की शुरुआत महामंडलेश्वर परमेश्वरी दास महाराज के सान्निध्य में हुईसभी मुख्य वक्ताओं को संयुक्त रूप से 51 किलो की फूलमाला पहनाई गई। विजयपाल सिंह, ओम प्रकाश, वीरेंद्र सिंह, मोती, दिनेश सिंह, डॉक्टर जगदीश सिंह गौर, नौहबत सिंह, देवेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed