{"_id":"2622bfc438559f9b30e7d0fb8d5a79ff","slug":"protest-for-new-traffic-system-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सुबह आठ से रात आठ बजे तक ही नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सुबह आठ से रात आठ बजे तक ही नो एंट्री
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
Updated Sat, 06 Feb 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया ट्रैफिक प्लान तीसरे सप्ताह ट्रायल के पहले दिन शनिवार को भी सफल दिखा। नगर में कहीं जाम नहीं लगा। इस सप्ताह से प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान में थोड़ा बदलाव किया। सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक की बजाय शनिवार को सुबह 8 से रात 8 बजे तक ही बाहरी चौपहिया वाहनों की नो एंट्री रही।
नगर के छटीकरा-वृंदावन मार्ग, यमुना एक्सप्रेसवे, मथुरा-वृंदावन मार्ग सहित नौ नाकों पर बाहरी वाहनों को रोकने के लिए शनिवार सुबह से पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। पार्किंग संचालकों का कहना था कि नए ट्रैफिक प्लान में श्रद्धालु और पर्यटक अब सहयोग कर रहे हैं।
शनिवार को पार्किंग स्थलों से मंदिरों तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था पर्याप्त नहीं रही। नो एंट्री का असर नगर की सड़कों पर साफ दिखा। हरिनिकुंज चौराहा, विद्यापीठ चौराहा, वीआईपी मार्ग, परिक्रमा मार्ग, अट्टला चुंगी, सीएफसी चौराहा आदि प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति दिखाई नहीं दी।