{"_id":"f888d2eec75d62e096a788705dd12c43","slug":"protest-for-new-traffic-system-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए ट्रैफिक प्लान के विरोध में बंद रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए ट्रैफिक प्लान के विरोध में बंद रहे बाजार
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
Updated Sat, 06 Feb 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई ट्रैफिक व्यवस्था के विरोध में शनिवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखे। लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। बाजार बंदी के कारण स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालु, पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगरवासी एवं पंडा समाज के आह्वान पर शनिवार को नगर बंद को व्यापारियों, स्थानीय पंडा समाज, गेस्टहाउस संचालक, संत-समाज, राजनीतिक, स्वयंसेवी संगठन, अधिवक्ताओं आदि का व्यापक समर्थन मिला। नगर के करीब सभी बाजारों में दुकानें सुबह से देर शाम तक बंद रहीं।
नगर पालिका चौराहे पर सभा को संबोधित करते हुए बसपा नेता योगेश द्विवेदी ने कहा कि ये प्रशासन की हठधर्मिता है। यह ब्रजवासियों के अधिकारों का हनन करने जैसा है। भाजपा नेता देवेंद्र शर्मा ने कहा कि ट्रैफिक प्लान के संबंध में मांग माने जाने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
पंडा समाज के नंद कुमार पाठक, आचार्य बद्रीश ने कहा कि प्रशासन अपनी नीतियों को जन कल्याणकारी बनाए न कि ब्रजवासियों के विरोध की अपनी छवि को पुष्ट करे। श्रीकृष्ण सरस, नीरज गौतम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अशोक वार्ष्णेय ने कहा कि ब्रजवासियों की मांगों को नहीं माना गया तो अनिश्चितकालीन आंदोलन होगा।
इस अवसर पर महंत फूलडोलबिहारी दास, महंत सुंदरदास, महंत ब्रजबिहारी दास, महामंडलेश्वर नवलगिरि महाराज, विहिप नगर अध्यक्ष सौरभ गौड़, विष्णुकांत शास्त्री, रंगनाथ आचार्य, सभासद वैभव अग्रवाल, गोविंद शर्मा, गोविंद प्रसाद अग्रवाल, ताराचंद गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
ये बाजार रहे बंद
लोई बाजार, रेतीय बाजार, प्रताप बाजार, किशोरपुरा, बनखंडी बाजार, बांकेबिहारी मंदिर बाजार, अठखंभा, गोपीनाथ बाजार, पुराना बजार, पुराना बजाजा, अनाज मंडी, विद्यापीठ, हरिनिकुंज चौराहा, रमणरेती, पत्थपुरा, रंगजी मंदिर मार्केंट, नगर पालिका चौराहा, इस्कान मार्केट, सीएफसी आदि बाजार बंद रहे।
समर्थन दिया
वृंदावन। नई ट्रैफिक व्यवस्था के विरोध में नगर पालिका चौराहे पर चल रहे क्रमिक अनशन को नगर क्षत्रिय महासभा के मंत्री गोविंद सिंह गहलौत ने समर्थन दिया है। ग्राम सभा गनेशरा के प्रधान लीला पंडित, वृंदावन संरक्षण समिति के महासचिव रामदेव शास्त्री, सुनील गौतम आदि ने भी समर्थन दिया है। श्री ब्रज रासलीला विकास समिति के डा. देवकी नंदन शर्मा, सौरभ द्विवेदी आदि ने भी नई ट्रैफिक व्यवस्था का विरोध किया।