{"_id":"6850161404e4b8213404b96c","slug":"protest-for-bankebihari-corridor-and-trust-women-of-goswami-community-wrote-letter-from-blood-to-pm-and-cm-2025-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीबांकेबिहारी मंदिर काॅरिडोर और ट्रस्ट: गोस्वामी समाज की महिलाओं ने लिखा खून से पत्र, पीएम और सीएम से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीबांकेबिहारी मंदिर काॅरिडोर और ट्रस्ट: गोस्वामी समाज की महिलाओं ने लिखा खून से पत्र, पीएम और सीएम से गुहार
Mon, 16 Jun 2025 06:33 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 16 Jun 2025 06:33 PM IST
सार
वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में प्रस्तावित काॅरिडोर निर्माण और ट्रस्ट के गठन को लेकर विरोध जारी है। अब गोस्वामी समाज की महिलाएं भी इसके विरोध में उतर आईं हैं। उन्होंने अपने खून से पत्र लिखा है।
विज्ञापन
पत्र दिखातीं गोस्वामी समाज की महिलाएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वृंदावन के प्रस्तावित कॉरिडोर और ट्रस्ट निर्माण की योजना के खिलाफ अब विरोध तेज होता जा रहा है। मंदिर से सदियों से जुड़े स्थानीय गोस्वामी समाज की महिलाओं ने असंतोष और पीड़ा बेहद मार्मिक तरीके से प्रकट की है।
सोमवार को गोस्वामी समाज की दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने खून से पत्र लिखकर इस योजना पर पुनर्विचार करने की अपील की। पत्रों में लिखा गया है कि बांकेबिहारी मंदिर केवल एक तीर्थ स्थल नहीं, बल्कि वृंदावन की आत्मा है। गोस्वामी समाज पीढ़ियों से इस मंदिर की सेवा में लगा रहा है। उनका कहना है कि कॉरिडोर और ट्रस्ट निर्माण से मंदिर की परंपरागत व्यवस्था, आध्यात्मिक वातावरण, और उनके पारंपरिक सेवा अधिकारों को गंभीर नुकसान पहुंचेगा।
ये भी पढ़ें-UP: आगरा में झमाझम बारिश....धंस गई सड़क और जमीन में समा गया युवक, हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने

मनीषा गोस्वामी ने कहा, यह केवल एक विकास परियोजना नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान पर सीधा आघात है। हम इसका हर स्तर पर विरोध करेंगे। नीलम गोस्वामी ने कहा कि यह योजना हमारी जीवनशैली, हमारी सेवा परंपरा और मंदिर की पवित्रता को तोड़ने वाली है। स्थानीय व्यापारी, सेवायत और श्रद्धालु सभी इससे आहत हैं।
इस दौरान सुनीता गोस्वामी, सुमन गोस्वामी, मधु गोस्वामी, पुष्पा गोस्वामी, नीलम गोस्वामी, अनुराधा गोस्वामी, अदिति गोस्वामी, श्रद्धा खंडेलवाल, निशा शर्मा, मधु शर्मा, राधा मिश्रा, मनीष गोस्वामी, मीरा गोस्वामी, शिवानी गोस्वामी, पारुल गोस्वामी, राखी गोस्वामी, माला गोस्वामी, पूनम गोस्वामी, अंजना गोस्वामी, ममता गोस्वामी, रमा गोस्वामी, सीमा गोस्वामी, भावना गोस्वामी आदि माैजूद रहीं।