फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Protest and blockade against assault on advocate

Mathura: साथी की पिटाई से भड़के अधिवक्ता, पुलिस लाइन के सामने लगाया जाम; वाहनों की लग गई लंबी कतार

Tue, 18 Mar 2025 08:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 18 Mar 2025 08:49 PM IST
सार

मथुरा में साथी की पिटाई से अधिवक्ता भड़के हुए हैं। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस लाइन पहुंच गए। यहां भी नारेबाजी कर जाम लगा दिया। रजिस्ट्री कार्यालय में काम बंद करा दिया।

 

विज्ञापन
Protest and blockade against assault on advocate
प्रदर्शन करते वकील। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में अपने साथी की पिटाई से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने मंगलवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और फिर पुलिस लाइन के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के कारण मथुरा-आगरा मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। यहां से विरोध करते हुए अधिवक्ता रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे और काम बंद करा दिया।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं का आरोप है कि शहर कोतवाली की रिपोर्टिंग चौकी कृष्णा नगर प्रभारी विक्रांत तोमर ने 13 मार्च को कृष्णा नगर निवासी अधिवक्ता अमरजीत सिंह की पिटाई की। इसके साथ ही अधिवक्ता के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी जब बार एसोसिएशन को हुई तो उन्होंने सोमवार को जनरल हाउस की बैठक में आरोपी दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने तक हड़ताल की घोषणा की गई। मंगलवार दोपहर 12.20 बजे के अधिवक्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने 15 से 20 मिनट नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी पुलिस लाइन पेट्रोल पंप के पास पहुंचे और रास्ता जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार, सीओ सिटी भूषण वर्मा, सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा, शहर कोतवाली प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर, सदर विदेश कुमार, गोविंद नगर कमलेश सिंह भी मौके पर पहुंचे।

करीब दो घंटे तक चला अधिवक्ताओं का हंगामा
आक्रोशित अधिवक्ताओं हंगामा करीब दो घंटे तक चला। इस काफी देर तक आगरा-मथुरा मार्ग पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने औरंगाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को तहसील पर रोक दिया गया। इधर, पुलिस लाइन से लेकर राजकीय छात्रावास तक वाहनों की कतार लग गई।

आज होगी जनरल हाउस की बैठक, बनेगी रणनीति
अधिवक्ता अमरजीत सिंह के साथ मारपीट के मामले में बुधवार को जनरल हाउस की बैठक होगी। सचिव शिव कुमार लवानिया ने बताया कि जनरल हाउस की बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच के लिए दो दिन का समय मांगा था, यह समय भी बुधवार को खत्म हो जाएगा। पुलिस की जांच रिपोर्ट के बारे में एसएसपी से बात की जाएगी। इसके बाद जनरल हाउस की बैठक में निर्णय होगा कि आगे क्या कार्रवाई की जाए।


एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार को अधिवक्ताओं ने जो प्रदर्शन किया है उसकी रिपोर्ट सीओ सिटी से मांगी गई है। यदि कोई तहरीर देता है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed