फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Projects worth Rs 194.46 crores were presented

Mathura News: 194.46 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Projects worth Rs 194.46 crores were presented
मथुरा। लोकार्पण करते ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और सांसद हेमा मालिनी।  - फोटो : mathura
मथुरा। नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को नगर निगम और विद्युत निगम की 194.46 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। साथ ही कहा कि काशी और अयोध्या की तरह मथुरा भी आस्था और आत्मा का केंद्र है। उसी प्रकार मथुरा को भी विकसित किया जाएगा और पूर्व में मथुरा के साथ जो भी ऐतिहासिक गलतियां हुई हैं, जल्द ही उनका समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन

पांचजन्य पेक्षाग्रह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा है कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 रैंकिंग का जिक्र किया। कहा कि नगर निगम मथुरा-वृंदावन राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। धार्मिक नगरी होने के नाते अब मथुरा को स्वच्छ शहर के नाम से भी जाना जाएगा। साथ ही उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग 94वें से 11वां स्थान करने पर सभी को बधाई दी और जनता और नगर निगम की टीम की सराहनीय की है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को मंच से सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठाता है, उनकी समस्याओं की अनदेखी करता है, तो उसके कठोर कार्रवाई की जाएगी। जनप्रतिनिधि जनता की आवाज होते हैं और उनकी बातों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि काशी और अयोध्या जैसा भव्यता देना हम सबकी जिम्मेदारी है। इससे पहले उन्होंने विद्युत विभाग की कुल 130.29 करोड़ रुपये के 1574 कार्य और नगर निगम के 64.17 करोड़ के 188 कार्यों की सौगात दी है। इन योजनाओं से मथुरा-वृंदावन की बिजली आपूर्ति, सफाई, सड़कें, जल निकासी और नगर सौंदर्यीकरण में बड़ा बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद हेमा मालिनी, महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक पूरन प्रकाश, मेघश्याम सिंह, एमएलसी योगेश नौहवार, ओम प्रकाश सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव , बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, उपाध्यक्ष श्याम सिंघल, सूर्यप्रताप सिंह और नेत्रपाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

--
इन परियोजनाओं की मिली सौगात
नगर निगम के 19.08 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए 24 कामों का लोकार्पण किया जाएगा। इनमें भूतेश्वर, वृंदावन व औरंगाबाद जोनल कार्यालय भवन, 16 गलियों में इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण, 16 नलकूपों की स्थापना कार्य, चार पेयजल पाइपलाइन विस्तार कार्य, भूतेश्वर, वृंदावन व औरंगाबाद जोनल कार्यालय भवन, टैंक चौराहे से वेटरनेरी तक प्रकाश लाइट कार्य और वृंदावन परिक्रमा मार्ग में आकर्षक लाइट कार्य का लोकार्पण होगा। इसके अलावा 63 कामों का शिलान्यास होगा। इसमें सीसी रोड व नाली निर्माण, एक सामुदायिक भवन, वार्डों में गलियों में इंटरलाकिंग, गोवर्धन रोड पर उपवन, सभी वार्डों में 50-50 एलईडी स्ट्रीट लाइट छटीकरा फ्लाईओवर व होलीगेट के पास फसाड लाइट कार्य होगा। ऐसे ही अन्य कार्य भी हैं, जिनका लोकार्पण व शिलान्यास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed