फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Project Alankar will change the condition of government schools

प्रोजेक्ट अलंकार बदलेगा राजकीय विद्यालयों की हालत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Project Alankar will change the condition of government schools
मथुरा। प्रोजेक्ट अलंकार जनपद के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की दशा बदलने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत जल्द ही बलदेव राजकीय इंटर कॉलेज को नए भवन की सौगात मिलेगी। साथ ही 33 विद्यालयों को जर्जर भवनों से निजात दी जाएगी।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने प्रोजेक्ट अलंकार के तहत प्रदेश भर में संचालित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की वर्तमान स्थिति में सुधार के लिए बजट का प्रावधान किया है। इस प्रोजेक्ट में सभी जनपदों से विद्यालयों की आवश्यकतानुसार प्रस्ताव मांगे गए हैं। मथुरा जनपद ने 17.31 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। इसमें बलदेव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के नवीन भवन के लिए 8.31 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा अन्य 33 विद्यालयों में मरम्मत, साइकिल स्टेंड, सोलर लाइट, रेनवाटर हार्वेस्टिंग और स्मार्ट क्लास का प्रस्ताव भी शामिल है। उपरोक्त कार्यों के लिए 9.0 करोड़ खर्च करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रोजेक्ट अलंकार में विद्यालयों को धनराशि का आवंटन निर्धारित बिंदुओं के तहत होगा। इसमें मरम्मत और सुधार के लिए पुराने विद्यालय को प्राथमिकता मिलेगी। संभावना है कि जल्द ही सरकार से इन प्रस्तावों को स्वीकृति के बाद धनराशि आवंटित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed