{"_id":"683f5270e1a0999a47009a80","slug":"professor-rasal-singh-honored-mathura-news-c-369-1-mt11008-130576-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: प्रोफेसर रसाल सिंह हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: प्रोफेसर रसाल सिंह हुए सम्मानित
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रोफेसर रसाल सिंह अवार्ड से सम्मानित करते हुए अतिथि।
मथुरा। जिले के गांव पाली डूंगरा के मूल निवासी प्रोफेसर रसाल सिंह को सतगुरु रविदास हार्मनी अवॉर्ड–2025 से सम्मानित किया गया है।
सतगुरु रविदास रिसर्च एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संत रविदास जयंती के अवसर पर दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित एक समारोह में उन्हें सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह और अध्यक्ष मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश रहे जस्टिस सुरेश कुमार कैथ थे।
यह सम्मान उन्हें विशद लेखन, समावेशी नीति–निर्माण और सामाजिक गतिविधियों द्वारा समाज के वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया गया। वे शोषित, वंचित वर्गों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्गों, महिलाओं, किसानों और ग्रामीणों आदि को निरंतर प्रेरित और जागृत करते हुए एक समरस,समावेशी, समतापूर्ण और सक्षम समाज बनाने के लिए सक्रिय हैं। संवाद