फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Priyapritam procession take place on Rangbhari Ekadashi

Mathura News: रंगभरनी एकादशी पर निकलेगी प्रियप्रितम की सवारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Priyapritam procession take place on Rangbhari Ekadashi
वृंदावन। 401 वर्षों की गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करते हुए श्रीराधावल्लभलालजू की परंपरागत रंगीली होली सवारी 27 फरवरी को रंगभरनी एकादशी पर आयोजित की जाएगी। यह सवारी देश विदेश में मशहूर है। इस शोभायात्रा में देश विदेश से लोग शामिल होने आते हैं।
विज्ञापन

अखिल भारतवर्षीय श्रीराधावल्लभीय वैष्णव महासभा के अध्यक्ष श्रीहितसंप्रदायाचार्य योगेंद्रवल्लभ गोस्वामी महाराज ने आयोजन की जानकारी दी। बताया कि यह दिव्य परंपरा पिछले 401 वर्षों से निर्बाध रूप से चली आ रही है। रंगभरनी एकादशी का दिन विशेष है, जब श्रीप्रियाप्रियतम अपनी निज सखियों के साथ नगर में होली खेलने के लिए निकलेंगे। शोभायात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में रंगीली होली का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

शोभायात्रा श्रीहित राधावल्लभीय निर्मोही अखाड़ा, बड़ा रासमंडल (गोविंद घाट) से प्रारंभ होकर मंदिर घेरा स्थित श्रीराधावल्लभ मंदिर में संपन्न होगी। आयोजन महामंडलेश्वर श्रीमहंत लाड़लीशरण महाराज, बाबा रसिक माधवदास महाराज एवं विष्णुमोहन नागार्च के सानिध्य में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed